फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sugreev kila sriram janm bhoomi

Ayodhya News: सुग्रीव किला के पास बनेगा राममंदिर ट्रस्ट का कार्यालय

Sun, 21 May 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 21 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
sugreev kila sriram janm bhoomi
अयोध्या। रामकोट में निर्मित बहुउद्देशीय भवन का गृह प्रवेश सोमवार को होना है। पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि नए भवन में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय को भी स्थानांतरित किया जाएगा, लेकिन ट्रस्ट की ऐसी कोई योजना नहीं है। ट्रस्ट कार्यालय अभी अस्थायी भवन में ही संचालित होता रहेगा। इसके लिए सुग्रीव किला के पास नया कार्यालय बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कार्यालय अभी रामलला के दर्शनमार्ग पर स्थित रामकचेहरी मंदिर में संचालित हो रहा है। ट्रस्ट कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बहुउद्देशीय भवन अतिथि गृह के रूप में निर्मित किया गया है। इसमें ट्रस्ट का कार्यालय नहीं संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि पथ से सटे सुग्रीव किला के पास 10 बीघा जमीन चिह्नित की गई है। इसी जमीन पर ट्रस्ट का स्थायी कार्यालय बनाए जाने की योजना है। इस जमीन पर काबिज महंत अवधेश दास से ट्रस्ट को जमीन देने के लिए बातचीत हुई है। जमीन खरीद की लिखा-पढ़ी होना बाकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी प्लॉट पर मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय भवन के निर्माण की योजना है। भवन में लेखा विभाग, यात्रियों के बैठने और उनको मंदिर के बारे में विविध जानकारी देने के पत्रक वितरण आदि की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए दान वितरण केंद्र भी यहां रहेगा। व्हीलचेयर समेत अन्य सुविधाएं भी श्रद्धालुओं को यहीं से मिलेंगी। ट्रस्ट का कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed