अयोध्या। आईटीआई विद्यार्थी संगठन की ओर रविवार को सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में आईटीआई छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों का आरोप था कि यूपीपीसीएल की वेबसाइट नहीं खुलने से ऑनलाइन वैकेंसी फार्म नहीं भर पा रहे हैं।
आईटीआई विद्यार्थी संगठन ने बताया कि छात्र करीब चार हजार 102 टेक्नीशियन पदों की वेबसाइट पर वैकेंसी नहीं भर पा रहे हैं। इसे यूपीपीसीएल सही कराए।
साइट ओपन न होने के कारण मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रदेश सरकार को भेजने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार सौंपा गया। इस मौके पर अजय विश्वकर्मा, अतुल वर्मा ,विकास यादव ,विकास पासवान, सौरभ सिंह ,शशांक श्रीवास्तव, विजय उपाध्याय आदि छात्र मौजूद रहे।