{"_id":"631cd71329d729250458b57a","slug":"student-missing-under-suspicious-circumstances-faizabad-news-lko647721972","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में छात्र लापता
विज्ञापन
मसौधा। थाना क्षेत्र पूराकलंदर के कम्पोजिट विद्यालय ददेरा में पढ़ने गया पांचवीं कक्षा का छात्र देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। उसका बैग स्कूल से कुछ दूरी पर पाया गया है। क्षेत्र में बच्चा चोर की सक्रियता की चर्चा से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी गई तहरीर के माध्यम से परसपुर निवासी रामअजोर प्रजापति ने कहा है कि उनके साढू का बेटा राजेश प्रजापति उर्फ गोलू इन्हीं के यहां परसपुर गांव में रहकर पढ़ाई करता है। वह बगल से ददेरा गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में पांचवीं कक्षा का छात्र है। शनिवार को स्कूल से छूटने के बाद देर शाम तक वह अपने मौसा रामअजोर प्रजापति के घर नहीं पहुंचा। शनिवार देर शाम तक बच्चे का कहीं पता न लगने पर घटना की तहरीर पुलिस को दी गई।
मामले में प्रभारी निरीक्षक पूरा कलंदर राजेश सिंह का कहना है कि थाना क्षेत्र के परसपुर गांव निवासी रामअजोर प्रजापति द्वारा तहरीर दी गई है कि उनके बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी साढू का 13 साल बेटा राजेश प्रजापति उर्फ गोलू उन्हीं के यहां रहकर पढ़ाई करता है। राजेश शनिवार शाम तक स्कूल से घर वापस नहीं पहुंचा। तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।