फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   strike in government offices

सरकारी दफ्तरों में ठप रहा कामकाज

Tue, 22 Dec 2015 10:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की दो दिवसीय पेन डाउन हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को जिलेभर के कार्यालयों में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन


आंदोलित कर्मियों ने कलेक्ट्रेट, विकास भवन, वाणिज्य कर, कृषि भवन, गन्ना, उद्यान, आपूर्ति, बिजली, सिंचाई आदि विभाग के कार्यालयों में जाकर वहां के स्टाफ से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कई कार्यालयों में ताले लगा दिए गए। इसकी वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अधिकारी अपने कक्षों में काम करते दिखे।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की मंगलवार सुबह से हड़ताल के चलते विभागीय कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहे। परिषद के मंडलीय अध्यक्ष डीएस वर्मा, मंडलीय मंत्री सीबी पांडेय, जिलाध्यक्ष ओपी सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कर्मी कार्यालयों में पहुंचकर कामकाज ठप कराते दिखे।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट, विकास भवन, वाणिज्य कर, कृषि भवन, गन्ना, उद्यान, पीडब्ल्यूडी, आपूर्ति, सिंचाई आदि विभागों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। तहसीलों से लेकर ब्लॉकों के कई दफ्तरों में तालाबंदी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं पूरी की गईं तो बुधवार को भी कामकाज नहीं हो पाएगा। कहा कि, राज्य कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed