फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Strict vigil on entry routes, entry only after investigation of suspects

प्रवेश मार्गों पर कड़ी चौकसी, संदिग्धों की जांच के बाद ही प्रवेश

Sat, 04 Dec 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Strict vigil on entry routes, entry only after investigation of suspects
अयोध्या। आतंकी इनपुट को लेकर रामनगरी में सख्त चौकसी बरती जा रही है। शुक्रवार को प्रवेश मार्गों समेत शहर के अंदर चेकिंग अभियान जारी रहा। संदिग्धों की सघन जांच व पहचान पत्र जांच करने के बाद ही अयोध्या में प्रवेश दिया जाता रहा।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी गुरुवार रात गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। खुफिया विभाग के अलावा थाना-चौकी पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में स्थित होटल, धर्मशाला, ढाबा आदि पर ठहरे बाहरी लोगों की जांच पड़ताल करते रहे।
विज्ञापन

अयोध्या प्रवेश के मार्गों पर तैनात सुरक्षाबल आने-जाने वाले लोगों व उनके वाहनों की तलाशी करतेे रहे, जरूरत पड़ने पर उनकी आईडी भी चेक की गई।
अयोध्या शहर में रामजन्मभूमि जाने वाले मार्गों समेत हनुमानगढ़ी, कनक भवन, मणिरामदासजी की छावनी समेत अन्य प्रमुख मठ मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने कहा कि अयोध्या में पूर्व से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। समय-समय पर उसका परीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed