{"_id":"56f819094f1c1b653cf1511f","slug":"stranded-rail-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलहरघाट में प्वाइंट फेल जहां-तहां फंसे रेल यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलहरघाट में प्वाइंट फेल जहां-तहां फंसे रेल यात्री
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलहरघाट रेलवे स्टेशन के पास प्वाइंट फेल हो जाने से तीन ट्रेनें जहां-तहां रोक दी गयीं। करीब डेढ़ घंटे तक इनमें सवार यात्री जहां-तहां फंसे रहे। सड़क मार्ग से घटनास्थल पहुंचे कर्मचारी ने शनिवार की रात प्वाइंट सही किया।
करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रहीं ट्रेनों के पहिये इसके बाद ही घूम सके। हालांकि रविवार को फैजाबाद से सिग्नल विभाग के कर्मियों ने बिलहरघाट स्टेशन पहुंचकर खामियां दूर कीं।
सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम 07:07 बजे के करीब दर्शन नगर से लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर बिलहरघाट के लिए रवाना हुई थी। बिलहरघाट रेलवे स्टेशन के आउटर पर बने प्वाइंट 41 ए व 41 बी अचानक फेल हो गये। प्वाइंट न बनने पर सिग्नल नहीं मिला। इससे पैसेंजर ट्रेन आउटर से पहले मुख्य लाइन पर खड़ी हो गयी।
विज्ञापन
मुख्य लाइन फंसने से अप 12225 आजमगढ़-दिल्ली सुपरफास्ट कैफियात एक्सप्रेस को अलनाभारी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। पटना से कोटा जा रही अप कोटा-पटना एक्सप्रेस को गोसाईगंज में रोका गया। रेलवे स्टेशनों पर दो लाइनें ही होने से पैसेंजर और मेल गाड़ियां डेढ़ घंटे तक जहां-तहां खड़ी रहीं और बेबस यात्री फंसे रहे।
प्वाइंट फेल होने की सूचना पाकर सिग्नल विभाग के होश उड़ गये। करीब 25 किमी. दूर गोसाईगंज के सिग्नल कर्मी एसके वर्मा ने प्वाइंट खोलकर सही किया। पैसेंजर ट्रेन को 07:58 बजे बिलहरघाट स्टेशन लाया गया। रात 08:40 बजे प्वाइंट सही होने पर सबसे पहले अलनाभारी में खड़ी सुपरफास्ट ट्रेन को फैजाबाद के लिए रवाना किया गया।
बाद में पटना-कोटा ट्रेन के पहिये अलनाभारी की ओर घूमे। रविवार को फैजाबाद से सिग्नल विभाग की टीम ने सुबह बिलहरघाट रेलवे स्टेशन पहुंचकर तकनीकी खामियाें को दूर किया।