फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Statues of Valmiki, Tulsidas, Nishadraj and Hanuman are installed in Ram temple

राम मंदिर में वाल्मीकि, तुलसीदास, निषादराज व हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित हो

Mon, 02 Dec 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Statues of Valmiki, Tulsidas, Nishadraj and Hanuman are installed in Ram temple
अयोध्या। राम मंदिर परिसर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिमा के साथ ही महर्षि वाल्मीकि, तुलसीदास, निषादराज और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की जाए क्योंकि विभिन्न काल में इन महा मनीषियों के सामूहिक प्रयास से समाज की कल्याणकारी अवधारणा बनी। समाज के मौजूदा परिवेश में इन्हीं देवता और महा मनुष्यों के विचारों के साथ ही सर्वसमाज की अवधारणा को पूरा किया जा सकता है। ये बात भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संग प्रिय राहुल ने कहीं। वो सोमवार को अयोध्या पहुंचे तो संघ पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

भंते संग प्रिय राहुल ने कहा कि भारतीय बौद्ध संघ सामाजिक समरसता के लिए कार्य करता रहा है। इसी कड़ी में इन महा मनुष्यों ने भगवान राम के चरित्र व मर्यादाओं को अपने जीवन में चरितार्थ किया। सर्वसमाज में पैदा हुए सभी संतों व महापुरुषों को केंद्र एवं राज्य सरकार पूर्ण आदर व सम्मान दें। इसी धारणा के लिए भारतीय बौद्ध संघ निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या पर उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि हम सब कुछ सरकार पर नहीं छोड़ सकते। पुरुषों को महिलाओं के प्रति अपना नजरिया बदलने की जरूरत है ताकि देश में मातृशक्ति की सुरक्षा अक्षुण्य रहे। इस दौरान वीरेंद्र त्यागी, शिवम कोरी, घनश्याम बेनकर, चंद्रप्रकाश पुरी, प्रधान अनिल गोरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed