{"_id":"56fab28a4f1c1b5c51f0010e","slug":"starting-divisional-hospital-trauma-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन पर बोले मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय अस्पताल में मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर का शुभारंभ हो गया। वन राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं ट्रॉमा सेंटर। स्वास्थ्य विभाग सीएम स्वयं देख रहे हैं।
जनता के लिए पूरी तरह से फिक्रमंद हैं। इसलिए ट्रॉमा सेंटर को शुरू किया जा रहा है। दावा किया कि इस ट्रॉमा सेंटर के खुलने से आसपास के कई जिलों के मरीजों को अब लखनऊ नहीं जाना होगा।
इस मौके पर गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी लीलावती कुशवाहा और फैजाबाद-अंबेडकरनगर के एमएलसी हीरालाल ने भी ट्रॉमा सेंटर से तमाम लाभ गिनाए।
विज्ञापन
प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ अरविंद मल्यप्पा बंगारी ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर में जो भी सुविधाएं चाहिए, स्वास्थ्य विभाग इसका प्रस्ताव बनाकर दें। उसे शासन से दिलाने की कोशिश होगी।
इस मौके पर एसडीएम सदर दीपा अग्रवाल, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. आरके राय, सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीरजामाला, श्रीराम संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. रंगजी द्विवेदी मौजूद रहे।