{"_id":"5e2885eb8ebc3e4b2736d569","slug":"sports-faizabad-news-lko5044980192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध विश्वविद्यालय में बनेगी प्रदेश की पहली क्लाइम्बिंग वॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध विश्वविद्यालय में बनेगी प्रदेश की पहली क्लाइम्बिंग वॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। टोकियो ओलंपिक में क्लाइम्बिंग वॉल खेल के शामिल होने के साथ ही अवध विवि अपने कैंपस में प्रदेश की पहली क्लाइम्बिंग वॉल बनाने जा रहा है। यह वॉल परिसर के पद्मश्री अरूणिमा सिन्हा भवन के इंडोर हॉल में बनाई जाएगी। इस पर करीब 18 लाख रुपये खर्च होंगे। वॉल एक माह में बनकर तैयार हो जाएगी।
बुधवार को अवध विवि के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने क्लाइम्बिंग वॉल के लिए भूमि पूजन किया है। उन्होंने कहा कि इससे विवि में नए खेल की शुरुआत होने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर विवि का नाम रोशन होगा। विवि के क्रीड़ा विभाग के अध्यक्ष प्रो. एमपी सिंह ने बताया कि खेल को बढ़ावा देने के लिए विवि प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
यूपी की पहली होगी क्लाइम्बिंग वॉल
विवि के क्रीड़ा विभाग के उप सचिव डॉ. मुकेश वर्मा बताते हैं कि यह प्रदेश की पहली क्लाइम्बिंग वॉल होगी। अभी नया गेम होने के कारण यह बहुत चर्चित नहीं है। पहली बार यह ओलंपिक में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल विवि के पास दो क्लाइम्बिंग वॉल के खिलाड़ी हैं। निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद अन्य खिलाड़ियों की इंट्री ली जाएगी।