{"_id":"63c847779831897d99706c7a","slug":"sport-faizabad-news-lko6671479166-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: स्पोर्ट्स कॉलेज को हरा वाराणसी ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: स्पोर्ट्स कॉलेज को हरा वाराणसी ने जीता खिताब
विज्ञापन
अयोध्या। राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को बुधवार को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। खेल विभाग और फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में दोनों टीमों की ओर से केवल एक गोल वाराणसी की टीम ने किया और 1-0 से खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि एसएसपी मुनिराज जी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई राज्य जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच वाराणसी और स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेला गया। दोनों टीमें मध्यांतर तक गोल रहित बराबरी पर रही। मध्यांतर के बाद वाराणसी की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के 56 मिनट में गोल दाग टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों ने मैच में वापसी के प्रयास किए, लेकिन वाराणसी के रक्षा पंक्ति को भेदने में सफल नहीं हुए। वाराणसी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त को बरकरार रखा और मैच जीत खिताब पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने मुख्य अतिथि को बुके प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर फुटबॉल संघ के मैच रेफरी निर्णायक और चयनकर्ता सहित खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।