फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Speed up the process of passing the map of the mosque

मस्जिद का नक्शा पास करने की प्रक्रिया तेज

Sat, 02 Jul 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Speed up the process of passing the map of the mosque
अयोध्या। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की धन्नीपुर मस्जिद के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने बृहस्पतिवार शाम को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से मुलाकात की और लंबित नक्शा जल्द पास करने की अपील की।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने जल्द ही इस पर फैसला करने का आश्वासन दिया है। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट, इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के अध्यक्ष जुफर फारूकी ने कहा कि ट्रस्ट एक साल से नक्शा पास होने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

ट्रस्ट ने पिछले साल 25 मई को ग्यारह सेट में नक्शों के चित्र अयोध्या प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को दिए थे। नक्शे की स्वीकृति के लिए प्रोसेसिंग फीस के रूप में 5 लाख रुपये पहले ही जमा कर दिए गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट सचिव अतहर हुसैन ने कहा कि हमने अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के साथ उपयोगी बैठक की और हमें उम्मीद है कि हमें जल्द ही मस्जिद निर्माण शुरू करने अनुमति मिल जाएगी।
हमने ड्राइंग से संबंधित मुद्दों पर उपाध्यक्ष और मुख्य नगर नियोजक के साथ चर्चा की है। सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि प्राधिकरण के साथ समन्वय के लिए ट्रस्टी अरशद अफजाल खान को अधिकृत किया गया है।
उपाध्यक्ष से मिलने वालों में ट्रस्टी मोहम्मद राशिद, हाजी इमरान अहमद, अरशद अफजाल खान और ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन शामिल थे। धन्नीपुर में दी गई पांच एकड़ भूमि पर कई सुविधाएं विकसित की जानी हैं।
इसमें 300 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, एक सामुदायिक रसोई जो रोज लगभग एक हजार लोगों को खाना खिलाएगी। महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद मौलवी अहमदुल्ला शाह के नाम पर एक शोध केंद्र और एक मस्जिद का निर्माण होना। मस्जिद में दो हजार नमाजियों के एक साथ नमाज पढ़ने की व्यवस्था होगी।

मस्जिद ट्रस्ट की परियोजना को मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मस्जिद की परियोजना राम मंदिर की परियोजना जितनी महत्वपूर्ण है। जल्द ही नक्शे को स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी।
विशाल सिंह, उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed