फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP and other parties are private limited companies, not originals: Surya

सपा व अन्य पार्टियां ओरिजनल नहीं, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हैं: सूर्या

Fri, 01 Oct 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
SP and other parties are private limited companies, not originals: Surya
अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या ने बृहस्पतिवार को रामकथा पार्क में आयोजित युवा समागम को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसे त्रेतायुग में हनुमान जी प्रभु की सेवा के लिए अयोध्या आए थे उसी तरह मैं भी रामभक्तों की सेवा के लिए भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेने अयोध्या आया हूं।
उन्होंने समाजवादी सहित अन्य विपक्षी पार्टियों को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताया और कहा कि ये ओरिजनल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हाथी थक गया है, साइकिल पंचर हो गई है, 2022 में केवल भाजपा का कमल खिलेगा।
विज्ञापन

सांसद तेजस्वी ने कहा कि सपा जैसी पार्टियां परिवार से, परिवार के लिए की अवधारणा पर काम करती हैं। पीएम मोदी ने परिवारवाद का संहार करने का काम किया है। 2022 में प्रदेश में क्या होगा यह पहले ही तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार, महिला हिंसा, रोजगार की कमी, माफिया राज का बोलबाला था। सरकारी रोजगार के लिए जिस तरह होटलों में मेन्यू कार्ड होता है उसी तरह रोजगार के स्तर के अनुसार रेट तय था। योगी सरकार ने भ्रष्टाचार समाप्त किया है।
उत्तर प्रदेश में माफियाराज समाप्त हो चुका है। मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेस-वे, महिला सुरक्षा कानून जैसे कई काम बताते हैं कि प्रदेश तरक्की के मार्ग पर चल रहा है।
युवाओं ने मोदी को वोट दिया था तो पांच सौ साल बाद भव्य राममंदिर का सपना साकार हो सका है। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने किया।
बस्ती के सांसद हरीश दिवेदी, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, हरैया विधायक अजय सिंह सहित अन्य ने समागम को संबोधित किया।
इस दौरान भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, विधायक गोरखनाथ बाबा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, संत राजूदास व अन्य नेता मौजूद रहे।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुधर द्विवेदी ने कहा कि मोदी के पीएम बनने के बाद हमारी सेना बॉर्डर पर पाकिस्तान की एक गोली का जवाब सैकड़ों गोली से देती है। चीन भी आज हमारा लोहा मानने को विवश है।
वहीं मुख्यमंत्री ने हिंदू समाज में अलख जगाने का काम किया है। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि राममंदिर निर्माण अपनी आंखों से देख पा रहे हैं।
आज पूरी दुनिया मोदी की तरफ देख रही है, हम 21वीं सदी में ही विश्व गुरू बनेंगे ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विधानसभा चुनाव 2022 के रण का आगाज श्रीराम की नगरी अयोध्या से किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवा समागम के जरिए युवाओं में मिशन 2022 के लिए ऊर्जा व जोश भरा। उन्होंने मोदी, योगी व भाजपा की तुलना कृष्ण, पांडव व धर्म से करते हुए कहा कि मोदी-योगी के विरुद्ध अधर्मी शक्तियां एकजुट हो रही हैं।
युवा धर्म स्थापना का संकल्प लेकर अधर्मी शक्तियों के विरुद्ध अभियान छेड़ें। युवाओं ने जय श्रीराम के उद्घोष कर अपनी सहमति भी दी। सूर्या ने इस मौके पर हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की और रामलला के समक्ष हाजिरी लगाई और शाम को सरयू की आरती उतारी।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के स्वागत की होड़ में रामकथा पार्क में अनुशासन टूटता नजर आया। जय श्रीराम...के नारों के बीच युवाओं में स्वागत की होड़ सी दिखी।
कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से सख्त लहजे में युवाओं को शांत रहने को कहा, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed