{"_id":"5d52f0d88ebc3e6cf57b428a","slug":"sought-blessings-faizabad-news-lko4761586106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजदे में झुके लाखों सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजदे में झुके लाखों सिर
विज्ञापन
ईदगाह पर बकरीद की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कुर्बानी के जज्बे के साथ सोमवार को ईद-उल-अजहा पर अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुके। शहर से गांव तक बकरीद का पर्व सौहार्द पूर्वक अकीदत के साथ मनाया गया।
इस दौरान देश-प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज समाप्त हुई तो हिंदू भाइयों समेत नेताओं व अधिकारियों ने लोगों को गले लगकर बधाई दी। नमाज व कुर्बानी के दौरान ईदगाह, इमामबाड़ों व मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे।
जिलेभर की सात सौ से अधिक मस्जिदों व इमामबाड़ों में सुबह साढ़े सात बजे से दस बजे के बीज बकरीद की नमाज अदा की गई। लोगों ने हाथ उठाकर देश-प्रदेश में अमनचैन व भाईचारा कायम रखने के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
मौलानाओं ने लोगों को नेकी के रास्ते पर चलने समेत गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने को कहा। सिविल लाइन स्थित ईदगाह पर लगे मेले का बच्चों ने खूब आनंद उठाया और खिलौने खरीदे।
सुबह से ही लोग बकरीद के जश्न में डूब गए थे। इस दौरान मौजूद जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसएसपी आशीष तिवारी, एडीएम सिटी वैभव शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट संतोष सिंह, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया समेत सपा नेता व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, तेज नारायन पांडेय पवन, एमएलसी लीलावती कुशवाहा आदि ने लोगों को बधाईयां दी। वहीं, ईदगाह की ओर जाने वाले रास्तों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था।
नमाज में शामिल होने जा रहे नमाजियों के वाहनों को प्रेस क्लब, पुष्पराज चौराहा, रिकाबगंज हनुमान गढ़ी, तहसील चौराहा और पोस्ट आफिस तिराहे पर रोक दिया गया। संपन्न परिवारों ने जहां अपने घरों में बकरों की कुर्बानी दी, वहीं मध्यम वर्ग के परिवारों ने सामूहिक रूप में यह कार्य किया।