{"_id":"5d164df08ebc3e3c823c1b23","slug":"son-killed-his-father-faizabad-news-lko4677887187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता सौतेली मां व भाइयों पर खर्च करता था पैसे, तो नाराज बेटे ने रेत दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता सौतेली मां व भाइयों पर खर्च करता था पैसे, तो नाराज बेटे ने रेत दिया गला
विज्ञापन
अयोध्या में पत्रकारों से वार्ता करते एसपी व गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सौतेली मां व भाइयों पर पैसा खर्च करने से नाराज पुत्र ने ही अपनी पिता की हत्या की थी। इसके बाद खुद ही पिता की हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने हत्या आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। मामला पटरंगा थाना क्षेत्र के गांव कोपेपुर का है, जहां 18 जून को गांव निवासी मो. शहीम कुरैशी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि 18 जून को पटरंगा थाने के कोपेपुर गांव के मो. शहीम का शव गांव के बाहर एक तालाब के पास मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी।
मामले में मृतक के बड़े पुत्र अली मोहम्मद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान अली मोहम्मद की भूमिका संदेहास्पद नजर आ रहीं थीं।
विज्ञापन
वहीं उसके छोटे भाई रहीम ने पूछताछ में बताया था कि हत्या वाले दिन उसने अपने पिता के पीछे अली मोहम्मद को जाते हुए देखा था। थाना पटरंगा प्रभारी संतोष सिंह की टीम ने जब अली मोहम्मद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल ली। आरोपी ने बताया कि उसकी मां के मरने के बाद से उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी।
इसके बाद पिता उसके साथ सौतेला व्यवहार करता था। बताया कि वह 12 साल की उम्र से कोलकाता व मुंबई में कप प्लेट धोकर पैसा कमाता था और घर भेजता था।
उसके पिता उसका व अपना सारा पैसा उसकी सौतेली मां व उसके बच्चों पर खर्च करते थे जबकि उसका परिवार व दिव्यांग बहन पैसे के लिए तरसते थे। वह रमजान में घर आया हुआ था।
उसने एक जमीन खरीदी थी जिसकी रजिस्ट्री करानी थी, इसके लिए जब उसने अपने पिता से पैसे मांगे तो उसने दुत्कार दिया था। इसको लेकर कई दिनों तक बहस होती रही।
घटना के दिन मैंने फिर पैसा मांगा तो उन्होंने मुझे मारा व नाराज होकर मांझा की तरफ चले गए। गुस्से में मैं भी उनके पीछे गया और तालाब के पास उन्हें जमीन पर गिराकर चाकू से उनका गला रेत दिया।
अगले दिन लाश मिलने पर उसने थाने जाकर अपने पिता की हत्या का केस दर्ज कराया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।