फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Solver gang caught in TGT exam, 5 arrested

टीजीटी परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर गैंग, 5 गिरफ्तार

Mon, 09 Aug 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Solver gang caught in TGT exam, 5 arrested
अयोध्या। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संवर्ग (टीजीटी) की परीक्षा में फर्जी आईडी बनवाकर दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर गैंग के पांच सदस्य पकड़े गए।
विज्ञापन

एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज में दूसरी पाली की परीक्षा में पकड़ा गए एक मुन्ना भाई ने पुलिस को चार और सदस्यों के नाम बताए। जिस पर पुलिस ने उन्हें भी उसी कॉलेज में परीक्षा देते हुए दबोच लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने केस दर्ज कराया है। दोनों पालियों में 4573 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संवर्ग (टीजीटी) परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम पाली में जिले के सात केंद्रों पर 2844 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसके सापेक्ष 2524 उपस्थित रहे, 320 लोगों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। वहीं, दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित की गई।
जिसमें 2330 में से 2049 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 281 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। सीसीटीवी युक्त कक्षों में भी कड़ी निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया कि प्रथम पाली में तो सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई, लेकिन दूसरी पाली में शहर के एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज में सॉल्वर गैंग का एक मुन्ना भाई धरा गया।
केंद्र पर लवकुश कुमार नामक परीक्षार्थी पंजीकृत था। परीक्षा के दौरान फोटो, हस्ताक्षर आदि के मिलान के दौरान संदेह होने पर जांच की गई तो उसके पास फर्जी आईडी, आधार कार्ड पाया गया।
पूछताछ में परीक्षार्थी ने अपना नाम कमलेश कुमार बताया। गंभीर मामला होने के कारण प्रधानाचार्य ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मुन्ना भाई को हिरासत में ले लिया।
प्रधानाचार्य ने मुन्ना भाई पर केस दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। वहीं एएसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए मुन्ना भाई से पूछताछ में चार और साथियों के नाम पता चले।

इस पर पुलिस ने सॉल्वर गैंग के चारों सदस्यों को भी दबोच लिया। उन्होंने बताया कि ये भी एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज में दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे थे। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed