फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Soldier injured in road accident dies during treatment

सड़क हादसे में घायल सैनिक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 19 Mar 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Soldier injured in road accident dies during treatment
खजुरहट। शादी के लिए अवकाश लेकर घर आए एक जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

हैदरगंज थाना क्षेत्र के भैरोपुर टिकरा वासुदेव पांडेय का पुरवा गांव निवासी शिवजीत पांडेय पुत्र स्व. महीप चंद्र पांडेय का चयन 2015 में आर्मी में हुआ था। मौजूदा समय वह पंजाब के फरीदपुर में तैनात थे। कुछ दिन पूर्व उनकी शादी तय हुई थी। उसके लिए छुट्टी लेकर वह अपने घर वासुदेव पांडे के पुरवा आए थे। बरीक्षा 11 मार्च को थी। बरीक्षा के दिन अपने घर से बाइक लेकर कुछ खरीदारी करने फैजाबाद गये थे।
वहां से सामान लेकर घर वापस आते समय अवध यूनिवर्सिटी अयोध्या के पास प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सैनिक शिवजीत पांडे को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर सैनिक को कमांड हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। 17 मार्च की देर शाम घायल फौजी की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सैनिक के शव को सेना की गाड़ी से शुक्रवार को पैतृक गांव भैरोपुर टिकरा वासुदेव पांडे का पुरवा लाया गया। सूचना पर थानाध्यक्ष हैदरगंज राजेश कुमार मिश्रा और आर्मी के जाट रेजीमेंट की बटालियन ने मौके पर पहुंच कर सैनिक के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर व सलामी दी। सैनिक के शव को तिरंगे में लपेट कर राजकीय सम्मान के साथ रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम अयोध्या क् सरयू घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। फौजी के पिता की 15 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। वह भी आर्मी में थे। शिवजीत पांडे दो भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे। बड़ी बहन एवं बड़े भाई की शादी हो चुकी है। गांव के रहने वाले कथा व्यास पंडित अमरनाथ पांडेय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद पांडे व प्रिंस आदि ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed