{"_id":"640cd30757c32fc70f034b94","slug":"smriti-got-angry-on-commission-two-officers-were-thrown-out-faizabad-news-c-13-1-lko1042-124525-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कमीशनखोरी पर भड़कीं स्मृति दो अफसरों को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कमीशनखोरी पर भड़कीं स्मृति दो अफसरों को बाहर निकाला
Sun, 12 Mar 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। करीब दो वर्ष बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा की बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अधिकारियों पर हमलावर रहीं। बैठक के दौरान कमीशनखोरी की कई शिकायतें आने के बाद नाराज स्मृति ने डीपीआरओ को बैठक से बाहर निकालते हुए डीएम व एसपी को भ्रष्टाचार का केस दर्ज करा कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
लंबे समय बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा की बैठक निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से चार बजे शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्मृति ने सबसे पहले पुरानी बैठक में उठाए गए मुद्दों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने डीपीआरओ श्रीकांत यादव के आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने की शिकायत की। एमएलसी ने कहा कि डीपीआरओ ने उनके प्रधान भतीजे से भी एक मामले में 1.70 लाख रुपये लिए और बाद में दबाव बढने पर वापस किया।
इसी बीच जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने अपने क्षेत्र में निर्माणाधीन प्रत्येक अंत्येष्टि स्थलों में प्रति अंत्येष्टि स्थल दो लाख रुपये लेने की बात उठाई। भाजपा एमएलसी के बाद भाजपा विधायक की बात सुन स्मृति तैश में आ गईं। स्मृति ने डीपीआरओ को बैठक से बाहर निकालते हुए डीएम राकेश कुमार मिश्र से कहा कि इसके खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराइए। साथ ही एसपी डॉ. इलामारन जी से कहा कि आप पूरे इस अधिकारी को ट्रैस कराने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की मदद लीजिए।
विज्ञापन
स्मृति ने सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर को भी जमकर खरी खोटी सुनाई। कहा कि 66 बीघे में बने संजय गांधी अस्पताल को मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं बनाया जा सका। स्मृति ने एनआरएलएम के अफसरों को भी आड़े हाथों लिया।
पूछा कि सरकार की ओर से आवंटित पैसा पब्लिक के लिए है न कि राजीव गांधी ट्रस्ट के लिए। सीएमओ को इस दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। करीब चार घंटे चली बैठक के अंत में स्मृति ने डीएम से कहा कि बैठक में जिन भी मुद्दों पर चर्चा हुई है या निर्देश दिए गए हैं उस पर सख्ती से अमल सुनिश्चित करें।
स्मृति ने यह भी कहा कि एक माह बाद वे इन मुद्दों पर फीडबैक लेंगी। बैठक में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, अमेठी विधायक महराजी देवी के अलावा सभी ब्लॉक प्रमुख, एसपी डॉ. इलामारन जी. व सीडीओ सान्या छाबड़ा के अलावा सभी विभागों के आला अफसर मौजूद रहे।
एसई को लगाई लताड़, कार्यशैली सुधारे विजिलेंस टीम
बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद जन प्रतिनिधियों ने पॉवर कार्पोरेशन की मनामनी का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि पॉवर कर्पोरेशन की विजिलेंस टीम अवैध वसूली टीम बनकर रह गई है। यह टीम नियम कानूनों को धता बताते हुए गरीबों व मजलूमों पर कार्रवाई करने में जुटी रहती है। इस शिकायत से नाराज स्मृति ने एसई राम प्रीत प्रसाद को आड़े हाथों लिया। उनसे पूछा कि आपकी इस टीम का दायित्व क्या है। आपका इस पर कोई अंकुश क्यों नहीं है। जन प्रतिनिधियों के अनुसार स्मृति ने एसई को पूरे मामले की रिपोर्ट देने के लिए चार बार बैठक से बाहर निकाला। अंत में उनसे अपनी व विजिलेंस टीम की कार्यशैली में सुधार लाने का कड़ा निर्देश दिया।