{"_id":"572a439f4f1c1b22175cd512","slug":"slight-rain-with-thunderstorm-occurred-skimming-thatch","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के साथ हुई मामूली बारिश, उड़े छप्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के साथ हुई मामूली बारिश, उड़े छप्पर
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 05 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को आधाी रात के बाद आई आंधी से कई दुकानों के टिनशेड व घरों के छप्पर उड़ गए। इस दौरान गरज के साथ छींटे भी पड़े। गोसाईगंज के बोधीपुर गांव में बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया है। आंधी की वजह से शहर समेत देहातों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
लेकिन सुबह कई जगह आपूर्ति बहाल हो गई है। मौसम विभाग कुमारगंज के मुताबिक, बारिश इतनी कम थी कि आंकड़ा तैयार नहीं हुआ है। अमसिन प्रतिनिधि के अनुसार, गोसाईंगंज कोतवाली क्षेत्र के बोधीपुर गांव में बुधवार की सुबह बिजली गिरने से विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया।
जिसके चलते बोधीपुर के चौरसिया नगर व ककरहवां के एक दर्जन से अधिक घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। पावर कॉर्पोरेशन के जेई गंगाराम वर्मा ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। उधर, बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की रात बूंदाबांदी के बाद बुधवार सुबह आई तेज आंधी से क्षेत्र में कई जगह ग्रामीणों के छप्पर गिर गये।
विज्ञापन
पेड़ों की डालियां टूट गई और कई दुकानों के टिनशेड व छप्पर उड़ गए। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्र के नंदा तिवारी का पुरवा निवासी अजय तिवारी के नलकूप का छप्पर, बैकुंठशरण, सत्यदेव का छप्पर, उमरनी पिपरी निवासी शिवकुमार सहित कई लोगों के छप्पर आंधी में उड़ गए।