फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Six including five members of a family died in a road accident

सड़क हादसे में एक परिवार के पांच सदस्यों समेत छह की मौत

Thu, 17 Feb 2022 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Six including five members of a family died in a road accident
अयोध्या-सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के अयोध्या-बाराबंकी जिले की सीमा पर एक कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतकों में एक दंपती व उसके दो बच्चे, भाई व एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। यह सभी रुदौली तहसील क्षेत्र के निवासी थे, जो गुजरात से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत होने गांव में कोहराम छा गया।
विज्ञापन

कोतवाली रुदौली के रसूलपुर मजरे हयातनगर निवासी अजय कुमार वर्मा (40) पुत्र बिपत वर्मा अपने परिवार के साथ करीब 15 वर्ष से गुजरात के सूरत जिले में रहता था। यहां उसने कपड़ा बुनने की फैक्टरी डाल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उसका छोटा भाई रामजन्म भी हाथ बंटाता था। अजय की पहली पत्नी राधा देवी का लगभग दो वर्ष पूर्व लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। राधा अपने पीछे अपने दो बेटे आर्यांश व यश को छोड़ गई थी।
इसके बाद अजय ने दूसरी शादी अलीगंज मुबारकगंज मजरे पिलखावा थाना रौनाही की सपना वर्मा के साथ की थी। वह सोमवार सुबह अपनी कार से पत्नी सपना वर्मा (30) , पुत्र आर्यांश (8), यश वर्मा (10), भाई रामजन्म (24) पुत्र बिपत वर्मा निवासी रसूलपुर मजरे हयातनगर कोतवाली रुदौली व अजय कुमार यादव (24) पुत्र बंशीलाल यादव निवासी परसहुआ थाना पटरंगा के के साथ अपनी पहली पत्नी के घर थाना रौनाही स्थित अरकुना चौराहे के पास खेदियापुर गांव एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने जा रहा था।
इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर रसूलपुर मजरे हयातनगर में कोहराम मच गया। मृतक अजय वर्मा के पिता की बूढ़ी आंखें रो-रोकर लाल हो गई थी।
बताया कि उनके दो पुत्र अजय वर्मा व रामजन्म वर्मा सूरत में अपना कारोबार करते थे। रामजन्म की छह साल पूर्व शादी हुई थी और उसके तीन साल की मासूम बच्ची हैं। रामजन्म का परिवार गांव में ही रहता था।
रसूलपुर निवासी सिकंदर वर्मा, आशीष वर्मा, देवेंद्र वर्मा, अमृत लाल वर्मा आदि ने बताया कि अजय व रामजन्म क्षेत्र के गरीब परिवार के लड़कों ले जा कर वहां रोजगार उपलब्ध करा कर उनके परिवार को उन्नति के मार्ग पर ले जाने का कार्य किया करते थे।
मृतक के रिश्तेदार पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कैलाश ने बताया कि अजय ने सुबह मुझे 3 बजकर 27 मिनट पर फोन करके कहा कि आप हमको रोड पर आकर मिलो। मैं राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुजफरा के पास उनके इंतजार में खड़ा था।

करीब साढ़े पांच बजे ग्राम खोदियापुर से फोन आया कि रामसनेहीघाट में अजय कुमार की कार का एक्सीडेंट हो गया। सूचना मिलते ही हम सभी लोग वहां पहुंचे तब तक पुलिस ने सभी शव निकालकर बाहर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed