फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sindhi samaj jhoolelal

Ayodhya News: भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली

Tue, 22 Aug 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 22 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
sindhi samaj jhoolelal
अयोध्या। सिंधी समाज के लोगों ने धूमधाम से सोमवार को भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा रामनगर से आयो लाल झूलेलाल के जयकारे के साथ निकाली गई जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


सिंधी समाज के प्रमुख पर्व झूलेलाल महोत्सव के 40वेंं समापन दिवस पर प्रभु झूलेलाल की शोभायात्रा निकालकर विसर्जन गुप्तारघाट पर किया गया। झूलनोत्सव पर्व पर महिलाओं व पुरुषों ने 40 दिन तक पूजा अर्चना, यज्ञ, भंडारा विधि-विधान से किया। उत्साह से नाचते-गाते अपने ईष्टदेव वरुण अवतार झूलेलाल की पूजा अर्चना करते शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुप्तारघाट पर विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के साथ गगन जायसवाल, प्रेमनाथ राय, जेएन चतुर्वेदी, केशव बिगुलर, सुप्रीत कपूर, रोहित अग्रवाल, बजरंगी साहू, रोहिताश चंद्र राजू, विवेक साहू आदि ने सुभाष नगर स्थित कार्यालय पर शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा से किया। प्रसाद वितरण किया गया। सिंधी समाज के प्रमुख लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में कार्यक्रम में संतोष सेहता, महेंद्र जीवनी, महेश आहूजा, अमर सावलानी, दर्शन सुरतानी, तरुण, विवेक अमलानी, कौशिक जीवनी, विशाल ललवानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed