फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sindhi language student

Ayodhya News: रितिका, छाया और रेशमा ने मारी बाजी

Mon, 24 Jul 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
sindhi language student
अयोध्या। राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली के तत्वावधान में हर वर्ष सिंधी विषय से सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व एडवांस डिप्लोमा की कक्षाएं चलाई जाती हैं। इसके परीक्षाफल की घोषणा रविवार को समारोहपूर्वक की गई।
विज्ञापन

सिंधी सर्टिफिकेट कोर्स में रितिका आहूजा प्रथम, रजनी आहूजा द्वितीय व सिमरन आहूजा तृतीय स्थान पर रहीं। डिप्लोमा में छाया संगतानी प्रथम, लक्ष्मी लखमानी व पलक संगतानी द्वितीय व सौम्या उतरानी तृतीय स्थान पर रहीं। एडवांस डिप्लोमा में रेशमा लखमानी प्रथम, सपना खेटपाल द्वितीय व वंशिका गंगवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर सिंधी समाज का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष सुमित माखेजा ने बताया कि ये कक्षाएं देशभर के कई जिलों में भिन्न-भिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित की जाती हैं। वर्ष 2022-23 के सत्र में अयोध्या में ये कक्षाएं सिंधू लेडीज क्लब व सिंधु एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त सहयोग से चलाई गई थीं। हर वर्ष संस्था सिंधी समाज के संरक्षण व संवर्धन के लिए लगभग 100 से अधिक बच्चों को इन कोर्सों के अंतर्गत सिंधी पढ़ाने का काम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्टिफिकेट कोर्स पढ़ने वाले 30, डिप्लोमा में 41 व एडवांस डिप्लोमा में 10 बच्चों ने सिंधी विषय से पढ़ाई पूरी की। सभी कोर्स की परीक्षाएं कुछ माह पूर्व राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा कराई गईं थीं। मुख्य अतिथि एडवोकेट श्वेता राज सिंह ने सभी मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में संगीत खटवानी, वंशिका कोटवानी, किरन पंजवानी, हर्षा रूपानी, प्रिया वालेशा, मनोहर आहूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed