{"_id":"7382eb94bb6bc3830e0f247e8e5541df","slug":"shweta-took-the-oath-of-district-panchayat-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्वेता सिंह ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्वेता सिंह ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने गुरुवार को एक सादे समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद श्वेता ने जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
वहीं जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने सभी छह समितियों के गठन का अधिकार जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंप दिया। चुनाव आचार संहिता के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण कलेक्ट्रेट तो सदस्यों का शपथ ग्रहण कमिश्नरी के गांधी सभागार में हुआ।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता सिंह को शपथ दिलाने के बाद डीएम ने उनको जिला प्रशासन की ओर से बधाई दी। यहां सीडीओ अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर मुख्य अधिकारी एजी गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि बीकापुर उपचुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए ज्यादा कुछ न कहकर सिर्फ इतना कहूंगी कि नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ टीम भावना के साथ जिले के लिए बहुत कुछ करना चाहूंगी।
कहा कि जिला प्रशासन के साथ जिला पंचायत संयुक्त रूप से मिलकर जिले को नया आयाम देंगी। इसके बाद अध्यक्ष ने आयुक्त कार्यालय में सभी जिपं सदस्यों को एक साथ शपथ दिलाई।
शपथ दिलाने के बाद उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों को नए साल की शुभकामना एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि विकास के साथ ही महिलाओं की तरक्की, खुशहाली जन आकांक्षा के अनुरूप कार्य करूंगी।
जिपं अध्यक्ष के प्रतिनिधि अनिल सिंह ने कहा कि जिपं सदस्य जो भी प्रस्ताव देंगे उसे कैसे लागू किया जाए? कैसे पूरा किया जाय? कौन सी योजनाएं चल रही हैं, उन्हें कैसे पूरा किया जाए? कौन सी नई योजनाएं बनानी है।
जिले की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर उपचुनाव के बाद विस्तार से चर्चा की जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अध्यक्ष की अनुमति से सभी सदस्यों की बैठक कराई।
इसमें पुराने बैठक की कार्यवृत्ति की पुष्टि की गई। बैठक में सदस्यों ने जिला पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए गठित की जाने वाली छह कमेटी के गठन का पूरा अधिकार जिपं अध्यक्ष को दे दिया।
बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूराबाजार स्वामी नाथ वर्मा ने चुनाव के दौरान जिला पंचायत के कार्यकारी अधिकारी से अदेयता प्रमाण जारी किए जाने के लिए 250 रुपये जमा करने संबंधित शासनादेश की प्रति तथा उस धन के खाते में जमा होने संबंधी जानकारी चाही।
सीडीओ ने बताया कि जल्दी ही जानकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। वित्त आयोग की दूसरी किश्त अवमुक्त करने की मांग पर सीडीओ ने कहा कि जो योजनाएं पूर्व में चल रही हैं उसके लिए शीघ्र ही दूसरी किश्त जारी की जाएगी।