{"_id":"5ede6b128ebc3e90633c59e4","slug":"shriram-faizabad-news-lko5250689136","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राममंदिर ट्रस्ट कार्यालय का हुआ उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राममंदिर ट्रस्ट कार्यालय का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य विधिविधान पूर्वक उद्घाटन किया गया। रामजन्मभूमि परिसर से सटे राम कचहरी मंदिर में ट्रस्ट का कैंप कार्यालय बनाया गया है जो कि सोमवार से शुरू हो चुका है। विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूजन-अर्चन कर कैँप कार्यालय का श्रीगणेश किया। हालांकि कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर ट्रस्ट के एक भी सदस्य मौजूद नहीं रहे।
रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए चल रहे समतलीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अब राममंदिर निर्माण शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए शीघ्र ही एलएंडटी के करीब पचास मजदूर अयोध्या पहुंचने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ रामजन्मभूमि परिसर से सटे राम कचेहरी मंदिर में ट्रस्ट के कार्यालय का भी उद्घाटन सोमवार को विधिविधान पूर्वक कर दिया गया। कोरोना महामारी को लेकर अनलॉक 1 में सभी धार्मिक स्थलों को खोले जाने की छूट मिलने के बाद राम जन्मभूमि परिसर में भी मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। अब मंदिर निर्माण की प्रक्रिया तेज गति से हो सके इसके लिए ट्रस्ट का कार्यालय भी खोल दिया गया है।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने कार्यालय उद्घाटन के बाद कहा कि किसी भी बड़े कार्य को किए जाने के लिए एक केंद्र की आवश्यकता पड़ती है। इसी दृष्टिगत कैंप कार्यालय को खोला गया है। यह हम सबके लिए मंगलकारी है और आज से देश भर में सभी धार्मिक स्थलों को खोले जाने की छूट दी गई है। जिसके तहत मठ-मंदिर को खोला गया है। इसी के तहत राम मंदिर निर्माण के लिए इस कार्यालय का उद्घाटन विधि-विधान पूर्वक पूजन -अर्चन के साथ खोला गया है। बताया कि अब देश की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, सब कुछ खुल रहा है ऐसे में अब राममंदिर निर्माण का कार्य भी गति पकड़ेगा। जल्द ही कुछ ही दिनों में मंदिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौराणिक कुबेर टीले पर स्थित कुबेरेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक भी विश्व हिंदू परिषद का कार्यक्रम है। राम मंदिर निर्माण से पहले शिव की आराधना और अभिषेक न सिर्फ बाधा मुक्त करता है बल्कि विश्व के लिए कल्याणकारी भी है।