फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shriram birthday today, steeped in hedonism Ramnagari

श्रीराम जन्मोत्सव आज, उल्लास में डूबी रामनगरी

Thu, 14 Apr 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Shriram birthday today, steeped in hedonism Ramnagari
कनक भवन में दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
रामनवमी को लेकर श्रीराम जन्मोत्सव का दृश्य अयोध्या में सजीव हो उठा है। मेले का मुख्य पर्व शुक्रवार को श्रीराम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। रामनवमी की पूर्व संध्या से ही नगरी श्रीराम के जन्म को लेकर उत्सव के रंग में डूब गई है। पर्व पर आराध्य के दर्शन-पूजन के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई है।
विज्ञापन


आतंकी खतरे के मद्देनजर मेले में सुरक्षा सख्त करने के साथ सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस व प्रशासन के अफसर मेला क्षेत्र में कैंप कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। भीड़ के मद्देनजर मेला क्षेत्र में चार पहिया वाहनों के साथ दो पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


दंतधावन कुंड से दीनदयाल तिराहे के बीच पैदल आवागमन भी प्रतिबंधित किए जाने से नगरवासी भी परेशान हो रहे हैं। आठ अप्रैल से शुरू हुआ रामनवमी मेला चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को पूरे सबाब पर पहुंच गया है। मेले का मुख्य पर्व रामनवमी (श्रीराम जन्मोत्सव) पर्व को मनाने के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का रेला नगरी के मठ-मंदिरों में उमड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरयू के स्नान घाटों के साथ ही नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि समेत प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध रही। श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में आयोजित हो रहे धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखलाएं पूरे रौ में रहीं। शाम होते-होते समूचा मेला क्षेत्र कथा-प्रवचन व श्रीराम की स्तुतियों से गुंजायमान होने लगा है।

मठ-मंदिरों में बधाई व शास्त्रीय संगीत की अविरल धारा बह रही है। प्रसिद्ध कनक भवन मंदिर में बधाई व शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम व सरयू तट स्थित प्रसिद्ध श्रीकालेराम मंदिर में सांवत्सरिक महोत्सव के तहत शास्त्रीय व धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

मेले के मुख्य पर्व को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन व पुलिस के आला अफसर मेला क्षेत्र में सुबह से ही कैंप कर सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग करते रहे। स्नान घाटों के साथ प्रमुख मंदिरों में दर्शन के साथ संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे।

मेले में भारी भीड़ के जुटने के साथ ही सुबह से ही मेला क्षेत्र में चार पहिया वाहनों के साथ ही दो पहिया वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रतिबंध का हाल यह रहा कि दंतधावन कुंड तिराहे पर नीली बत्ती वाहन को भी आगे जाने से रोक दिया गया। यह प्रतिबंध भीड़ के दबाव को देखते हुए मेला समाप्ति तक लागू रहेंगे।

प्रतिबंधों का हाल यह रहा कि गुरुवार को दंतधावन कुंड से दीनदयाल तिराहे के बीच पैदल आवागमन पर भी प्रतिबंध लगा दिए जाने से स्थानीय नगरवासी व व्यापारियों को भी आने-जाने में परेशान होना पड़ रहा है। एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने बताया कि रामनवमी पर श्रीराम जन्मोत्सव मेले में 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।


इसे लेकर यातायात सुविधाओं से लेकर सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह चौकस कर दिए गए हैं। घाट से लेकर मंदिरों तक बैरीकेडिंग का भी इंतजाम किया गया है। भीड़ को   देखते हुए दो पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। सीसीटीवी से कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी   रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed