{"_id":"054a1cff590ff6bc0949fd77735a48dd","slug":"short-entry-form-in-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में कम आए आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में कम आए आवेदन
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय इस बार भी विद्यार्थियों को लुभा नहीं पाया। यही वजह है कि परिसर के दस पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों की संख्या के सापेक्ष कम आवेदन आए हैं। आवेदकों की तादाद कम होने से अब विवि इन पाठ्यक्रमों में सीधे मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का एडमिशन करेगा।
इसके लिए आवेदक 20 जुलाई से आमंत्रित कर लिए गए हैं। वहीं परिसर के 11 पाठ्यक्रमों में सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन होने से विवि की ओर से 21 से 23 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। जबकि दो पाठ्यक्रमों में छात्रों का प्रवेश काउंसलिंग से होगा।
विवि परिसर में करीब ढाई दर्जन विभिन्न पाठ्यक्रम चल रहे हैं। इनमें से कुछ परंपरागत और अधिकांश प्रोफेशनल हैं। पिछले कुछ सालों में विवि में पठन-पाठन की समुचित व समयागत व्यवस्था न होने से विद्यार्थियों का विवि से मोहभंग होता जा रहा है। बीते साल भी सीटों के सापेक्ष कम छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था। इसी कारण विवि को सीधे एडमिशन लेने पड़े थे।
विज्ञापन
कुछ ऐसा ही हाल इस शैक्षिक सत्र में भी देखने को मिल रहा। बताया जा रहा कि परिसर के दस पाठ्यक्रमों मसलन, बीबीए, बीलिब, बीपीई, एमसीजे, एमए अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास, एमटीए, एमलिब, पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग आदि में सीटों के मुकाबले कम आवेदन आए हैं। हाल यह है कि कुछ पाठ्यक्रमों में सीटों से काफी कम आवेदक हैं।
इसी कारण इन पाठ्यक्रमों में विवि ने सीधे मेरिट के जरिए एडमिशन करने की रणनीति बनाई है। विवि के प्रवेश समन्वयक डॉ. आरके तिवारी ने कम आवेदन मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी आवेदक छात्रों को सीधे एडमिशन के लिए 20 जुलाई को आमंत्रित किया गया है।
दूसरी ओर 11 ऐसे पाठ्यक्रम, जिनमें सीटों के सापेक्ष अधिक आवेदन आए हैं, उनमें प्रवेश के लिए विवि परीक्षा कराएगा। यह प्रवेश परीक्षा परिसर में 21 से 23 जुलाई तक प्रस्तावित है। जबकि दो पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग करा प्रवेश संपन्न होगा।
विवि परिसर में संचालित बीबीए पाठ्यक्रम में 53, बीलिब में 14, बीपीई में 22, एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता में 55, एमए अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास में 25, एमए प्रसार शिक्षा एवं ग्रामीण विकास में सात, एमए इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व में 19, एमलिब में 11, एमए पर्यटन प्रशासन तथा पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग में दस आवेदन मिले हैं। जबकि इन पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों की संख्या 25 से लेकर 60 तक है।
विवि में संचालित एमएड पाठ्यक्रम में 1595 आवेदन, एमए समाज कार्य में 99, एमएससी गणित एवं सांख्यिकी में 301, एमएससी बॉयोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, बॉयोटेक्नोलॉजी व माइक्रोबॉयोलॉजी में कुल 321 व एमएससी फिजिक्स व इलेक्ट्रॉनिक्स में 216 आवेदन आए हैं। इसी तरह एलएलबी (त्रिवर्षीय), बीसीए व एमपीएड में भी सीटों से अधिक आवेदन हुए हैं।
विवि परिसर के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 21 जुलाई से होगी। प्रवेश परीक्षा समन्वयक डॉ. आरके तिवारी ने बताया कि 21 जुलाई को एमपीएड, एमएसडब्ल्यू तथा एमएससी बॉयोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, बॉयोटेक्नोलॉजी व माइक्रो बॉयोलॉजी की परीक्षा परिसर में होगी।
जबकि 22 जुलाई को एमएससी फिजिक्स व इलेक्ट्रॉनिक्स तथा एमएससी गणित एवं सांख्यिकी की और 23 जुलाई को एमएड व एलएलबी (त्रिवर्षीय) पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा होगी। बताया कि दो पाठ्यक्रम एलएलबी (पंचवर्षीय) व बीपीएड में प्रवेश काउंसलिंग के माध्यम से होगा। इसकी तारीख जल्द निर्धारित की जाएगी।