फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Short-circuit fire, six home burned

शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, छह घर जले

Tue, 02 Feb 2016 11:51 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Short-circuit fire, six home burned
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अबननपुर सरोहा गांव में सोमवार रात लगभग डेढ़ बजे छह गरीबों के घरों में आग लग गई। इसमें गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग शॉर्टसर्किट से लगने की आशंका है।
विज्ञापन


अग्निकांड के बाद गरीबों के पास भोजन और रहने की व्यवस्था पर संकट आ गया है। जाड़े में कपड़े और बिस्तर जल जाने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

गांव में रात को आग सबसे पहले रामअंजोर गौड़ के घर में लगी। उनका कहना था कि वह बरामदे में सो रहे थे। उनको आग लगने की घटना की जानकारी उस समय हुई जब फूस के छप्पर से जलते टुकड़े उसकी रजाई पर गिरने लगे। इसमें रजाई जल गई।
विज्ञापन


आशंका जताई कि ऊपर लगे बोर्ड से शॉर्टसर्किट से आग लगी है। इसके बाद वह बाहर भागा। गोहार लगाई लेकिन देखते-देखते आग बढ़कर माता प्रसाद, रामसुख, द्वारिका प्रसाद, अमरनाथ, राम अनूप के घरों तक पहुंच गई। इनके घर भी धू-धू करके जलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नींद से जागे लोगों ने इन घरों में आग बुझाने की कोशिश की लेकिन इस पर काबू नहीं पा सके। इस पर सूचना पूराकलंदर थाने को दी गई। फायर ब्रिगेड के दो दमकल की गाड़ियां दो घंटे तक जूझती रही लेकिन तब तक गरीबों के घर में सबकुछ राख हो गया।

आग लगने की घटना में रामअंजोर के 12 हजार, माताप्रसाद की छह हजार, रामसुख की तीन हजार, द्वारिका प्रसाद के चार हजार की नकदी जल गई। घटना में जेवर, माता प्रसाद की मोटर साइकिलों के साथ सात साइकिलें, कई बोरा गेहूं-चावल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।


सरकारी कागजात जल गए। अग्निकांड के बाद गरीब खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। घटना की खबर फैलने के बाद आसपास के गांव के लोगों के साथ राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे थे। एसडीएम सोहावल अमित कुमार सिंह ने वहां का दौरा किया। तहसील प्रशासन के लोगों से क्षति का आंकलन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed