फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shadow gaiety in Janakpur on Sita Swayamvar

सीता स्वयंवर पर जनकपुर में छाया उल्लास.

Sat, 09 Oct 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shadow gaiety in Janakpur on Sita Swayamvar
अयोध्या रामलीला के मंचन के दौरान राम लक्ष्मण को सीता स्वयंवर के लिए आमंत्रण देते राजा जनक की भूमि - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला परिसर में संचालित फिल्मी कलाकारों की रामलीला में श्रीराम की गाथा सजीव होती प्रतीत हो रही है। लीला मंचन के क्रम में तीसरे दिन सीता-स्वंयवर की लीला ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

सीता के रोल में प्रख्यात अभिनेत्री भाग्यश्री व राम की भूमिका में राहुल बुचर ने दर्शकों पर अपने अभिनय की छाप छोड़ी। राम व लक्ष्मण को लेकर भगवान विश्वामित्र जनकपुर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मंचन के क्रम में महाराज जनक का प्रवेश होता है वे राम-लक्ष्मण को देख मोहित हो जाते हैं और दोनों सुकुमारों का परिचय पूछते हैं। विश्वामित्र दोनों का परिचय देते हुए कहते हैं कि - दोनों हैं पुत्र अवध नृप के है नाम राम, लक्ष्मण इनका।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बली गुणी उत्साही हैं, किस विधि से हो वर्णन इनका...। राजा जनक दोनों कुमारों को धनुषयज्ञ में लाने का निवेदन विश्वामित्र से करते हैं। अगले दृश्य में राम-लक्ष्मण नगर भ्रमण की इच्छा से निकलते हैं।
जनकपुर के नर-नारि दोनों की मनमोहक छवि देख कर निहाल हो उठते हैं। मंचन के क्रम में ऋषि विश्वामित्र की पूजा के लिए फूल लाने को भगवान श्रीराम पुष्पावाटिका पहुंचते हैं। तभी माता सीता भी पार्वती मंदिर में पूजा के लिए सखियों के संग पहुंचती हैं।
पुष्पवाटिका में सीताजी और रामजी की दृष्टि मिलती है। सखियां गाती हैं राम रघुराई की झरोखे झांकी की जैरी...। उधर राम कहते हैं कि हे लक्ष्मण बड़ा अचंभा है, सारा उपवन झंकार उठा। छा गई सरसता, कमलों में भ्रमरों का दल गुंजार उठा...।
अगले दृश्य में उद्घोषक सीता स्वयंवर के लिए नगर वासियों को सूचना दे रहा है। दूसरे दृश्य में धनुष महोत्सव के लिए दरबार सजा होता है। राजा जनक द्वारा एक-एक करके सभी राजाओं को धनुष भंग के लिए आमंत्रित किया जाता है।
स्वयंवर में रावण व वाणासुर भी पहुंचे हैं। जब देश भर के भूपति धनुष उठाने में विफल हो जाते हैं तो राजा जनक निराश होकर कहते हैं-हे द्वीप द्वीप के राजागण हम किसे कहें बलशाली हैं, हमको तो ये विश्वास हुआ पृथ्वी वीरों से खाली है...।
यह सुनते ही लक्ष्मण क्रोधित हो जाते हैं, राम उन्हें शांत कराते हैं। फिर गुरू विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम उठते हैं, श्रीराम जी जैसे ही धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाते हैं वह भयंकर आवाज से टूट जाता है।
जनकपुर में चारों ओर उल्लास, खुशियां छा जाती हैं। माता सीता प्रभु श्रीराम के गले मे वर माला डालती हैं। बधाई गीत व नृत्य गीत के दृश्यों के बीच सीता स्वयंवर के मंचन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इससे पूर्व तीसरे दिवस की रामलीला की शुुुुरूआत अहिल्या उद्धार प्रसंग से होती है। रामलीला के ही क्रम में धनुषभंग के बाद परशुराम जी जनक के दरबार में पहुंचते हैं। इस दौरान परशुराम व लक्ष्मण के संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
क्रोधित अवस्था में पहुंचे परशुराम की दृष्टि टूटे धनुष पर पड़ती है। जनक पर क्रोधित होकर कहते हैं-ओ मूर्ख जनक जल्द बतला यह धनवा किसने तोड़ा है...। चारों ओर मौन छा जाता है।
तब श्रीराम कहते हैं शिव धनुष तोड़ने वाला भी कोई शिव प्यारा ही होगा, जिसने ऐसा अपराध किया वो दास तुम्हारा ही होगा...। इसके बाद परशुराम व लक्ष्मण का संवाद शुरू होता है जो दर्शकों का मन मोह लेता है।
परशुराम की भूमिका में सांसद रविकिशन ने भक्तों को आकर्षित किया। फिल्मी कलाकारों की रामलीला में माता सीता का किरदार निभाने पहुंची प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि अयोध्या आकर अभिभूत हूं।
भगवान श्री रामचंद्र के आशीर्वाद से ही अयोध्या आई हूं। राम-सीता का जो प्यार है। वह हर पति-पत्नी को अपने आचरण में ढालना चाहिए। माता सीता के किरदार को निभाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

मैं अयोध्या की धरती पर माता सीता के किरदार को जीवंत करने का पूरा प्रयास करूंगी। बताया कि मुझे जैसे ही अयोध्या की धरती पर माता सीता के किरदार को लेकर कहा गया मैंने तुरंत हां कर दिया। शाहरुख खान के बेटे आर्यन के ड्रग्स मामले में फंसने के सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

अयोध्या पत्रकारों से वार्ता करती सीता की भूमिका में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री

अयोध्या पत्रकारों से वार्ता करती सीता की भूमिका में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या रामलीला के मंचन के दौरान राम लक्ष्मण और विश्वामित्र का संवाद

अयोध्या रामलीला के मंचन के दौरान राम लक्ष्मण और विश्वामित्र का संवाद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान जनक के दरबार में परशुराम की भूमिका में फिल्म अभिनेता व सांसद रव?

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान जनक के दरबार में परशुराम की भूमिका में फिल्म अभिनेता व सांसद रव?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान सीता स्वयंवर में धनुष तोड़ते राम

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान सीता स्वयंवर में धनुष तोड़ते राम- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान सीता स्वयंवर के दौरान राजा जनक के दरबार में रावण की भूमिका में म?

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान सीता स्वयंवर के दौरान राजा जनक के दरबार में रावण की भूमिका में म?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान सीता स्वयंवर के दौरान राजा जनक के दरबार में रावण की भूमिका में म?

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान सीता स्वयंवर के दौरान राजा जनक के दरबार में रावण की भूमिका में म?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान फुलवारी लीला के दौरान जनकपुर में मिले राम और सीता

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान फुलवारी लीला के दौरान जनकपुर में मिले राम और सीता- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान फुलवारी लीला के दौरान जनकपुर में मिले राम और सीता

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान फुलवारी लीला के दौरान जनकपुर में मिले राम और सीता- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या रामलीला के मंचन के दौरान सीता की भूमिका में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री

अयोध्या रामलीला के मंचन के दौरान सीता की भूमिका में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या रामलीला के मंचन के दौरान सीता की भूमिका में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री

अयोध्या रामलीला के मंचन के दौरान सीता की भूमिका में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या रामलीला के मंचन के दौरान बगिया से पुष्प दौड़ते राम व लक्ष्मण

अयोध्या रामलीला के मंचन के दौरान बगिया से पुष्प दौड़ते राम व लक्ष्मण- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed