फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Seven devotees die in accident

भीषण हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत

Tue, 14 Mar 2017 11:01 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 14 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Seven devotees die in accident
मंगलवार को सड़क दुर्घटना में वाहनों की ‌िभड़ंत के बाद जिला अस्पताल में घायलों का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में बुढ़वा मंगल पर स्नान व दर्शन-पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप मंगलवार रात सवा आठ बजे पूराकलंदर थानाक्षेत्र के इलाहाबाद हाईवे पर मसौधा बाजार शिवदासपुर चौराहे पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में जीप के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही चार महिलाओं व एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। 15 लोग घायल हुए हैं, जिसमें चार की हालत बेहद नाजुक बनीं हुई है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के रहने वाले 22 मजदूर सुल्तानपर के राजापुर गांव स्थित मुस्कान भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। सभी मंगलवार को एक जीप रिजर्व कर अयोध्या में बुढ़वा मंगल पर सरयू स्नान कर दर्शन-पूजन करने आए थे। दर्शन-पूजन के बाद रात को जीप से सुल्तानपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते है कि रात सवा आठ बजे जैसे ही श्रद्धालुओं की जीप पूराकलंदर थानाक्षेत्र के मसौधा बाजार स्ेिथत शिवदासपुर चौराहे के पास पहुंची, अचानक सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी, जीप के परखच्चे उड़ गए।

चीख-पुकार और शोर सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। पुलिस ने जीप में फंसे 22 श्रद्धालुओं को बाहर निकाला, इनमें सात की मौके पर ही मौत हो गई थी। मरने वालों में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के निवासी 21 वर्षीय राज पुत्र मिलन,  28 वर्षीय बबिता पत्नी अमरदास, 32 वर्षीय अमरदास, 30 वर्षीय राधिका पत्नी शत्रुघन, 25 वर्षीय हेमलता पत्नी नेतराम, 4 वर्षीय बबुआ पुत्र अमरदास और एक अज्ञात शामिल है।


बाकी सभी 15 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी इलाज की व्यवस्था में    लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed