फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Services of 208 ad-hoc teachers will be restored

208 तदर्थ शिक्षकों की बहाल रहेगी सेवाएं

Fri, 26 Nov 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Services of 208 ad-hoc teachers will be restored
अयोध्या। जिले के 208 तदर्थ शिक्षकों पर मंडरा रहा खतरा अब टल गया है। शासन के निर्देश पर इनकी सेवाएं बहाल रखने का फरमान जिले में भी जारी हुआ है। आयोग से चयनित होकर आए शिक्षकों का समायोजन अन्यत्र करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

जिले के सहायता प्राप्त विद्यालयों में 208 शिक्षकों की तदर्थ शिक्षकों के रूप में तैनाती की गई है। इनमें से सात विद्यालयों में तैनात 20 शिक्षकों के स्थान पर आयोग ने शिक्षकों की तैनाती करके पदभार ग्रहण करने के लिए जिले में भेजा था। शेष अन्य शिक्षकों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। इसे लेकर शासन स्तर तक शिक्षक संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन

लंबे समय से चल रही इस मुहिम में तदर्थ शिक्षकों को राहत मिली है और शासन ने इनकी सेवाएं बहाल रखने का आदेश दिया है। निर्देश प्राप्त होते ही जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने जिले में आयोग से भेजे गए शिक्षकों को अन्यत्र विद्यालयों में समायोजित करने के लिए प्रस्ताव निदेशालय को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन का यह फरमान जारी होते ही जिले के तदर्थ शिक्षकों में भी खुशी छा गई। देव विद्यालय इंटर कॉलेज तरौली में तैनात समीर कुमार पांडेय व सुलभ कुमार मिश्रा ने कहा कि नौकरी जाने के भय से परिवार में मायूसी का माहौल था। अब हम लोगों की तपस्या सार्थक हो गई, इसके लिए सरकार के प्रति हम लोग आजीवन आभारी रहेंगे। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त नहीं की जाएंगी। शासन से निर्देश प्राप्त होने के बाद चार शिक्षकों के अन्यत्र समायोजन के लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed