{"_id":"60dcb37c8ebc3ecc097ad950","slug":"sedition-case-should-be-filed-against-sanjay-singh-faizabad-news-lko5848967165","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय सिंह के खिलाफ दर्ज हो राष्ट्रद्रोह का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय सिंह के खिलाफ दर्ज हो राष्ट्रद्रोह का मुकदमा
विज्ञापन
अयोध्या-कोतवाल को तहरीर सौंपते हिंदू रक्षा सेना के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिर?
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। हरिद्वार से आए हिंदू रक्षा सेना के अध्यक्ष महा मंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने बुधवार को अयोध्या कोतवाली में कोतवाल अशोक सिंह को तहरीर देकर आप सांसद संजय सिंह व उनके अधिवक्ता सेल के यूपी अध्यक्ष जेके शुक्ल के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने तहरीर में कहा कि राममंदिर ट्रस्ट को चंदा चोर कहकर अपमानित किया गया है। करोड़ों रामभक्तों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इस तरह के निराधार आरोपों के जरिए राममंदिर निर्माण में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है। भ्रामक प्रचार कर ट्रस्ट की छवि धूमिल करने का काम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ समाजसेवी विक्रममणि तिवारी ने भी अयोध्या कोतवाली में तहरीर देकर आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कहा कि वे संजय सिंह द्वारा प्रयोग किए गए चंदा चोर शब्द से आहत हैं। कहा कि अरविंद केजरीवाल का खालिस्तानियों से संबंध है आम आदमी पार्टी को मिले चंदे की जांच की जानी चाहिए।