{"_id":"61ce03310bb4555c2f439005","slug":"security-tightened-on-arrival-of-home-minister-route-diversion-enforced-faizabad-news-lko611280491","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री के आगमन पर सुरक्षा सख्त, रूट डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री के आगमन पर सुरक्षा सख्त, रूट डायवर्जन लागू
विज्ञापन
अयोध्या। गृहमंत्री अमित शाह आज अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वह अयोध्या में दर्शन पूजन करेंगे, साथ ही जीआईसी के मैदान पर भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसको लेकर अयोध्या-फैजाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामकथा पार्क पर बनाए गए हैलीपैड स्थल के आसपास अर्धसैनिक बल, पीएसी व पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
सीओ यातायात राजेश तिवारी ने बताया कि गृहमंत्री के राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन
यह डायवर्जन आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगा। हनुमानगढ़ी परिसर समेत आसपास भी एटीएस समेत पुलिस व पीएासी को तैनात किया गया है।
रामकथा पार्क से हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि व मणिरामदास जी की छावनी जाने वाले रास्ते समेत जीआईसी पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। गृहमंत्री के अयोध्या में रहने के दौरान शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। डीएम कार्यालय के मुताबिक जिले व शहर की शांति व कानून व्यवस्था के लिए एडीएम व एसपी को नोडल अफसर बनाया गया है।
फैजाबाद और अयोध्या के साथ तहसीलों की कमान संबंधित एसडीएम को सौंपी गई है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को सभास्थल जीजीआईसी का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को अयोध्या के दौरे पर होंगे। वह यहां दो घंटे 55 मिनट रहेंगे। जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री शाह विशेष हेलीकॉप्टर से 10 बजकर पांच मिनट पर अयोध्या स्थित राम कथा पार्क के हैलीपैड पर उतरेंगे।
वहां से वह हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंच दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर राम लला के दर्शन करेंगे। यहां से वह मणिराम दासजी की छावनी जाएंगे। यहां लगभग 20 मिनट रहेंगे।
फिर रामकथा पार्क से विशेष हेलीकॉप्टर से जीआईसी में रैली को संबोधित करने के लिए निकलेंगे। जनसभा के लिए 50 मिनट का समय आरक्षित है। इसके बाद 15 मिनट का समय भोजन के लिए आरक्षित किया गया है। इसके बाद वह संतकबीरनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
यहां रहेगा यातायात डायवर्जन-
- देवकाली बाईपास से कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- मनूचा तिराहा से चार पहिया, तीन पहिया वाहन रीड़गंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- अग्रसेन चौराहा से मकबरा तिराहा की तरफ चार पहिया, तीन पहिया व ई-रिक्शा वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- पोस्ट ऑफिस चौराहा से पुष्पराज चौराहा की तरफ चार पहिया, तीन पहिया व ई-रिक्शा वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- पुलिस लाइंस तिराहा से पुष्पराज चौराहा की तरफ चार पहिया, तीन पहिया व ई-रिक्शा वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
- पुष्पराज चौराहा से जीआईसी की तरफ सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
- खिड़की अली बेग तिराहा से जीआईसी की तरफ सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
- कसाबबाड़ा तिराहा से जीआईसी की तरफ सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
- रिकाबगंज चौराहा से जीआईसी की तरफ चार पहिया, तीन पहिया व ई-रिक्शा वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
-बीकापुर, मिल्कीपुर से आने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किंग मकबरा तिराहे के बगल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम व बहु बेगम मकबरा के खाली मैदान में रहेगी।
-रुदौली की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किंग जीजीआईसी स्कूल, स्काउड ग्राउंड, नगर निगम लेडीज क्लब ग्राउंड में।
-सभी बडे़ वाहनों की पार्किंग लालकुर्ती मैदान, हवाईपट्टी मैदान, जेल के पीछे, नवीन मंडी स्थल में होगी।