फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Second consignment of Mirzapur stones reached Ayodhya

अयोध्या पहुंची मिर्जापुर के पत्थरों की दूसरी खेप

Sat, 17 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Second consignment of Mirzapur stones reached Ayodhya
अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर निर्माण के लिए ग्राउंड इंप्रूवमेंट का कार्य जोरों पर चल रहा है। इसके तहत राममंदिर की नींव के लिए खोदे गए करीब 50 फीट गहरे गड्ढे को लेयर डालकर भरा जा रहा है। कुल 44 लेयर में राममंदिर की नींव भरी जाएगी। इसके बाद राममंदिर की प्लींथ (फाउंडेशन) बनेगी जिसके लिए कार्यदायी संस्था एलएंडटी ने मिर्जापुर के पत्थरों की आपूर्ति शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को मिर्जापुर के सैंड स्टोन की दूसरी खेप अयोध्या पहुंची। इसमें पत्थरों की 19 शिलाएं आई हैं। राममंदिर के फाउंडेशन का निर्माण मिर्जापुर के बलुआ पत्थरों से किया जाएगा जिसके लिए तीन लाख पत्थरों की आपूर्ति होनी है।
विज्ञापन

आपूर्ति के क्रम में ही 8 जुलाई को पत्थरों की पहली खेप अयोध्या पहुंची थी। पहली खेप में कुल 30 पत्थर आए थे जबकी दूसरी खेप में कुल 19 पत्थर आये हैं। पहले चरण में 19 हजार पत्थरों की आपूर्ति की जाएगी। नींव के पत्थरों के लिए मिर्जापुर में कार्यशाला शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर के विंध्यवासिनी धाम व चुनार की पहाड़ियों से काटकर कर ये पत्थर तैयार किए जा रहे हैं। एक पत्थर चार फीट लंबा, दो फीट चौड़ा व दो फीट ऊंचा है। जैसे-जैसे कार्यशाला में पत्थर तैयार होते जाएंगे, उनकी आपूर्ति अयोध्या के लिए होती जाएगी। बताया गया कि मिर्जापुर के जो पत्थर आ रहे हैं, उन्हें एक निश्चित आकार दिया गया है। जब नींव का निर्माण शुरू होगा तो केवल उन्हें उसी आकार में ढालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed