फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Second consignment of Corona vaccine reached Ayodhya

अयोध्या पहुंची कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप

Thu, 21 Jan 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Second consignment of Corona vaccine reached Ayodhya
अयोध्या। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगने वाली वैक्सीन की दूसरी खेप बुधवार को मंडल मुख्यालय पर पहुंच गई। दूसरी खेप में भी अयोध्या मंडल के लिए 58500 और देवीपाटन मंडल के लिए 35500 लोगों की खुराक भेजी गई है।
विज्ञापन

मंडल के ड्रग वेयर हाउस में वैक्सीन पहुंचने के बाद सत्यापन कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित जिले के लिए रवाना किया जा रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत से पहले मंडल मुख्यालय पर 1.18 लाख डोज भेजी गई थी।
विज्ञापन

जिसे संबंधित जिलों में भेज दिया गया है। अब बुधवार को वैक्सीन की दूसरी खेप भी मंडल को भेजी गई है। पहले की तरह इस बार भी अयोध्या व देवीपाटन मंडल के सभी जिलों के लिए एक साथ 94 हजार खुराक भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अधीन स्थित ड्रग वेयर हाउस में इसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इसे रखवाया गया। दूसरी खेप में में अयोध्या मंडल के पांच जिलों के लिए 58,500 खुराक व देवीपाटन मंडल के चार जिलों के लिए 35,500 खुराक भेजी गई है।
वैक्सीन को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया। पुलिस भी मौके पर तैनात की गई है। अन्य जिलों के लिए वैक्सीन रवाना होने पर वाहन के साथ पुलिस का वाहन भी भेजा जा रहा है।

जनपदवार प्राप्त हुई वैक्सीन की डोज
जनपद खुराक
अयोध्या 12500
अंबेडकरनगर 11500
बाराबंकी 14500
सुल्तानपुर 12000
अमेठी 8000
बहराइच 11000
बलरामपुर 7000
गोंडा 14000
श्रावस्ती 3500
कुल 94000
अयोध्या व देवीपाटन मंडल के लिए वैक्सीन की दूसरी खेप 94 हजार खुराक प्राप्त हुई है। इसमें अयोध्या जिले की 12500 खुराक शामिल है। वैक्सीन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित जिलों में भेजा जा रहा है। -डॉ. रमेश गोयल, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अयोध्या मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed