{"_id":"5d388e9c8ebc3e6ccc03cb78","slug":"sculptures-recovered-two-arrested-faizabad-news-lko4725915106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टधातु की मूर्तियां बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टधातु की मूर्तियां बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद मूर्तियां।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार कर उनके पास से भगवान बुद्ध की अष्टधातु की दो मूर्तियां बरामद की हैं।
दोनों मूर्तियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी मूर्ति के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। हालांकि पुलिस अभी ये पता लगाने में नाकाम है कि बरामद मूर्तियां कहां से चोरी की गई थीं।
एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि सोने की मूर्ति दिखाकर कुछ लोगों द्वारा ठगी किए जाने की सूचना मिली थी। रमाकांत वर्मा निवासी रंदौली थाना हैदरगंज ठगी के शिकार हुए थे, उनसे करीब 75 हजार रुपये ठग लिए गए थे।
उन्होंने कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया था। मामले की जांच कर रही कोतवाली प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव, एसआई अजय सिंह, संजीव सिंह, विजयंत मिश्र की टीम को बुधवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि नाका स्थित अग्रसेन तिराहे पर कुछ लोग सोने की मूर्ति बेचने के फिराक में हैं।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस ने अग्रसेन तिराहे के पास से दो लोगों को भगवान बुद्ध की दो मूर्तियों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास मिली मूर्तियों की जांच कराने पर वह अष्टधातु की निकली।
बताया कि बरामद मूर्तियों में से एक का वजन 2.266 किलो व दूसरी का 2.133 किलो है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई।
पकड़े गए लोगों की पहचान अनवर निवासी जीवपुर थाना पूराकलंदर व साकिर अली निवासी गुप्तारगंज थाना कूड़ेभार जिला सुलतानपुर के रूप में हुई।
एसपी सिटी के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने उक्त मूर्ति करीब छह माह पूर्व एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थी। इन मूर्तियों को वह सोने की बताकर ठगी करते थे।
23 जुलाई को उन्होंने रमाकांत को मूर्ति दिखाकर उससे 75 हजार रुपये ठग लिए थे। पकड़े गए आरोपियों ने मूर्ति बेचने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये हड़पने की बात भी स्वीकार की।
एसपी सिटी के मुताबिक बरामद मूर्तियां कहां से चोरी की गईं व उसे किसने आरोपियों को बेचा, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।