फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sawan mela fair maniparvat

Ayodhya News: मणिपर्वत का जीर्णोद्धार शुरू

Wed, 12 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 12 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
sawan mela fair maniparvat
अयोध्या। रामनगरी में सावन मेले का शुभारंभ हो चुुका है। श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ने लगी है। वहीं झूलनोत्सव का शुभारंभ 19 अगस्त को मणिपर्वत मेले के साथ होगा। इधर पुरातत्व विभाग ने मणिपर्वत का सुंदरीकरण कार्य भी प्रारंभ करा दिया है। मणि-पर्वत के रंग-रोगन के साथ ही सीढि़यां दुरूस्त कराई जा रही हैंं। जर्जर हिस्सों की भी मरम्मत कराया जाना है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) की ओर मणिपर्वत को संरक्षित स्मारक घोषित कर रखा गया है। एएसआई के सहायक संरक्षण अधिकारी पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि सावन झूला मेला को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर मणिपर्वत का सुदंरीकरण व जीर्णोंद्धार कार्य कराया जा रहा है। सीढ़यां व रैंप पिछले साल बने थे। इस बार उनकी दुरूस्त कर उनकी साफ-सफाई कराई जाएगी। सीढि़यों पर जमी काई को साफ करने में मजदूर जुट गए हैं। मणि पर्वत के निकास मार्ग की दीवारें जगह-जगह जर्जर हो गयीं थी उन्हें भी दुरूस्त कराया जाएगा। बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


मणिपर्वत से ही होती झूलनोत्सव की शुरूआत
रामनगरी में झूलनोत्सव की परंपरा त्रेतायुगीन है। हर साल इस परपंरा का निवर्हन पूरे वैभव के साथ किया जाता है। सावन मास में एक पखवारे तक चलने वाले झूलनोत्सव का श्रीगणेश मणिपर्वत पर मेले के साथ होता है। सावन शुक्ल तृतीया से शुरू होने वाले मेला की तिथि अधिक मास के कारण इस बार 19 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन कनकभवन, दशरथ महल, रंगमहल, मणिरामदास की छावनी सहित रामनगरी के अन्य प्रतिष्ठित मंदिरों से भगवान के विग्रह को रथ पर विराजमान कर यहां लाकर झूला झुलाया जाता है। इसी दिन से रामनगरी के मंदिरों में झूलनोत्सव की छटा बिखरने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed