फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sawan fair

Ayodhya News: सावन मेला कल से, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Fri, 18 Aug 2023 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
sawan fair
अयोध्या। रामनगरी का ऐतिहासिक सावन झूलनोत्सव 19 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस दिन रामनगरी के 20 से अधिक मंदिरों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मणिपर्वत पर विशाल मेले का आयोजन होगा। वहीं सावन मेले को लेकर रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए अयोध्या में यातायात डायवर्जन लागू कर दिया है।
विज्ञापन

इस बार सावन मेले में 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। परंपरागत रूप से सावन शुक्ल तृतीया को रामनगरी के मंदिरों में विराजमान भगवान के विग्रह को रथ पर सवारकर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। इस बार झूलनोत्सव का शुभारंभ 19 अगस्त से हो रहा है, समापन 30 अगस्त सावन पूर्णिमा को होगा। वहीं रामजन्मभूमि में सावन शुक्ल पंचमी से झूलनोत्सव का शुभारंभ होगा। जबकि कुछ मंदिरों में एकादशी से झूलनोत्सव की परंपरा है। उधर सावन मेले को लेकर भीड़ बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में कांवड़ियां सहित अन्य श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। सरयू स्नान कर मठ-मंदिरों में भी दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed