{"_id":"56bb040d68b0efb7d0bcdf08125a5d3a","slug":"saryu-s-grand-aarti-deepdan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू की भव्य आरती, दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू की भव्य आरती, दीपदान
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर्व पर शुक्रवार की शाम पतित पावनी मां सरयू की भव्य आरती, दीपदान व झांकी सजाई गई। इस अवसर पर भारी संख्या में उमड़े भक्तों ने मां सरयू का पूजन-अर्चन कर घाटों पर दीप जलाए।
सरयू पुल के पूरब स्थित घाट पर श्री सरयू सेवा समिति ने 14वें वार्षिकोत्सव पर मां सरयू की 1051 बत्ती से आरती व दीप दान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह के साथ महंत रामकुमार दास, पुजारी रमेश दास, अवधेश पांडेय बादल, डॉ. बीडी द्विवेदी, महंत धनुषधारी शुक्ल, अमित कुमार, कमलाकांत सुंदरम, दिवाकर सिंह, रोहित पांडेय, राजेश सिंह आदि ने महाआरती व दीपदान किया।
पुल के पश्चिम आंजनेय सेवा समिति के तत्वावधान में नित्य आरती व दीपदान किया गया। समिति के शशिकांत दास ने बताया कि शुक्रवार की आरती भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की याद में उनको समर्पित कर की गई। इस मौके पर श्रीराम वल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महंत मनमोहन दास, मनीष दास, अभिषेक मिश्र, नीलमणि आचारी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।