{"_id":"5d277d6b8ebc3e6cad3339df","slug":"saryu-near-danger-point-faizabad-news-lko4701457190","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनाई सरयू चेतावनी निशान के करीब पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनाई सरयू चेतावनी निशान के करीब पहुंची
विज्ञापन
अयोध्या में बढ़ा सरयू का जलस्तर।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। उफनाई सरयू नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। इससे कछार क्षेत्रों में कटान तेज हो गई है। गुरुवार को सरयू के जलस्तर में प्रतिघंटे तीन सेमी की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की गई है।
पिछले 20 घंटे में नदी के जलस्तर में 31 सेमी. की वृद्धि हुई। सरयू अब चेतावनी निशान से महज 52 मीटर दूर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक सरयू शुक्रवार शाम तक चेतावनी बिंदु को पार कर सकती है।
पहाड़ों पर हुई बारिश और गिरिजा बैराज से छोड़े गए पानी के चलते सरयू एक बार फिर उफान पर है। सरयू बुधवार को शांत रही। बुधवार शाम 6 बजे सरयू का जलस्तर 90.90 मीटर रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार शाम 5 बजे जलस्तर बढ़कर 91.21 मीटर पर पहुंच गया, जो कि चेतावनी निशान 91.73 मीटर से महज 52 सेमी. दूर है। केंद्रीय जल आयोग के संजय कुशवाहा ने बताया कि बीती रात से ही जलस्तर में 2 से तीन सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। उधर, सरयू के रौद्ररूप से कछारीय इलाकों में हड़कंप है।
सरयू के जलस्तर पर उतार-चढ़ाव के चलते कटान का भी खतरा बढ़ गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व जीएल शुक्ल ने बताया कि सरयू के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
हालांकि अभी बाढ़ का खतरा नहीं है क्योंकि सरयू लाल निशान 92.73 मीटर से अभी काफी दूर है। बावजूद इसके बंधों पर नजर रखी जा रही है।