फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   saru near danger point

सरयू उफान पर, चेतावनी निशान से 3 सेमी दूर

Fri, 12 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
saru near danger point
रुदौली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव में बढ़ता जलस्तर। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सरयू में उफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरयू चेतावनी निशान के बिल्कुल करीब पहुंच गई है। शुक्रवार शाम 6 बजे सरयू् का जलस्तर 91.69 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि चेतावनी निशान 91.73 मीटर से महज 4 सेमी. दूर है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 50 सेमी. की वृद्धि हुई है। नदी प्रति घंटे तीन सेमी की रफ्तार से बढ़ रही है। सरयू के जलस्तर में लगातार तीसरे दिन वृद्धि जारी रही।
विज्ञापन

प्रति घंटे तीन सेमी. की रफ्तार से सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं कछार इलाकों में बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। तटवर्ती इलाकों के लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अभियंता संजय कुशवाहा ने बताया कि सरयू के जलस्तर में वृद्धि अभी जारी रहेगी। बताया कि देर रात तक सरयू चेतावनी निशान को पार कर सकती है।
वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों सदर के पूराजाबार, सोहावल व रुदौली तहसील के गांवों में बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई। रुदौली क्षेत्र के महंगू का पुरवा व कैथी माझा के निवासियों में बाढ़ का खौफ दिखने लगा है।
महंगू का पुरवा निवासी संजय सिंह का कहना कि बाढ़ की विभीषिका का दंश झेलना हमारी नियति बन गई है। कैथी माझा निवासी बीरेंद्र बहादुर यादव ने कहा कि पिछले वर्ष हम लोगों को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया था कि बाढ़ समाप्त होते ही सुरक्षित स्थान पर आवासीय पट्टा दिया जाएगा एक साल हो गए कुछ नहीं मिला।

रुदौली तहसीलदार शिव प्रसाद यादव ने बताया कि राजस्व टीम हर स्थिति पर नजर रख रही है, बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मियों को मुस्तैद रहने को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed