फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sant meeting for mandir

राममंदिर निर्माण को लेकर उत्सव की तैयारी करें संत

Thu, 19 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
sant meeting for mandir
अयोध्या-तपस्वी छावनी में सनातन धर्म संसद में मौजूद संत-धर्माचार्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामनगरी की आचार्य पीठ तपस्वी छावनी मंदिर में गुरुवार को आयोजित सनातन धर्म संसद में जुटे रामनगरी के प्रमुख संत-धर्माचार्यों ने राममंदिर निर्माण को लेकर उत्सव की तैयारी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कहा कि देशभर से संत अब उत्सव की तैयारी शुरू कर दें। दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट से राममंदिर के पक्ष में ही फैसला आएगा। नवंबर से राममंदिर का निर्माण शुरू होगा, इसलिए अयोध्या में उत्सव की तैयारी होनी चाहिए। इसमें आनी वाली बाधाओं को दूर करने के लिए संतों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
विज्ञापन

राममंदिर के लिए आमरण अनशन कर चुके महंत परमहंस दास के संयोजन में आयोजित सनातन धर्मसंसद में पहुंचे सैकड़ों संत-धर्माचार्यों ने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही रामलला टेंट से आजाद होंगे और हम सभी भव्य मंदिर में उनकी महाआरती करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कहा कि 18 अक्तूबर के बाद तीन सप्ताह के भीतर राममंदिर पर फैसला आ जाएगा। इसलिए हमें राममंदिर निर्माण को लेकर उत्सव की तैयारी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को पाकिस्तानी आतंकवादियों से फंडिंग होती है इसलिए वह मुकदमा लड़ रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि 17 नवंबर से पहले राममंदिर पर फैसला आ जाएगा और इनकी फंडिंग बंद हो जाएगी। जिसके कारण मुस्लिम पक्ष अब रोड़ा डालने की कोशिश कर रहा है।
कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 मोदी ने हटा ली है, अब पीओके की बारी है। शीघ्र ही अखंड भारत की जो परिकल्पना हमारे महापुरुषों ने देखी थी, वह साकार होगी।
ज.गु.रामदिनेशाचार्य ने कहा कि राममंदिर मामले में निर्णय आने में देरी न हो, इसलिए संतों का समागम होना जरूरी है। संत के जीवन का शाश्वत सत्य है राम व राममंदिर।
रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जिस तरह से दिन प्रतिदिन सुनवाई हो रही है उससे उम्मीद प्रबल हो गई है कि हमारे रामलला अब जल्द ही टेंट से आजाद होंगे। यह उत्सव का विषय तो है ही, हम सभी उनकी आजादी को महाउत्सव के रूप में मनाएंगे।
डॉ.राघवेश दास वेदांती ने कहा कि अब किसी भी तरह से राममंदिर का निर्माण होना चाहिए। कोर्ट के निर्णय से या अन्य किसी तरह से अयोध्या में सिर्फ और सिर्फ भव्य राममंदिर का ही निर्माण होगा। महंत रामभूषण दास कृपालु महाराज ने कहा कि मोदी जी के निर्देशन में बड़े-बड़े कार्य संपन्न हो रहे हैं।
शीघ्र ही राममंदिर का मुद्दा भी समाधान होने वाला है। अब जल्द ही हम भव्य राममंदिर में रामलला की आरती करेंगे। सनातन धर्मसंसद के संयोजक महंत परमहंस दास ने कहा कि राम कार्य के लिए हनुमान जी की कृपा जरूरी है इसलिए राममंदिर से पहले सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर राममंदिर निर्माण के बाधाओं के निवारण की कामना की गई है।

इस दौरान निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास, महंत कौशल किशोर दास, महंत संत गोपाल दास, करपात्री महाराज, डॉ.सत्येंद्र दास वेदांती, महंत माधवदास रामायणी, महंत सीताराम दास त्यागी, संत वरुण दास, आनंद जी महाराज दिल्ली सहित अन्य संत-धर्माचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed