फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sangh chief reached Ayodhya, will visit Ramlala today

संघ प्रमुख पहुंचे अयोध्या, आज करेंगे रामलला का दर्शन

Wed, 20 Oct 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sangh chief reached Ayodhya, will visit Ramlala today
अयोध्या। कारसेवकपुरम में संचालित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अयोध्या पहुंच गए।
विज्ञापन

देवकाली बाईपास स्थित संघ के कार्यालय साकेत निलयम में वे यही रात्रि विश्राम करेंगे। वह बुधवार सुबह वर्ग में पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन करेंगे। दोपहर में रामलला का दर्शन करने के साथ-साथ राममंदिर निर्माण कार्य भी देखेंगे।
विज्ञापन

कारसेवकपुरम में संघ का पांच दिवसीय शारीरिक अभ्यास वर्ग संचालित है। संघ प्रमुख 20 व 21 अक्तूबर को दो दिनों तक संघ की सभी 45 प्रांत इकाईयों के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ प्रमुख विभिन्न प्रांतों से आए करीब 450 पदाधिकारियों को संबोधित करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रवाद का जागरण करेंगे। संघ कार्यालय पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी ने संभाल रखी है।
किसी को भी कार्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। कार्यालय में संघ प्रमुख से सह सरकार्यवाह दतात्रेय होसबाले सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात भी की है।

संघ के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहन भागवत बुधवार को रामलला का दर्शन करने जाएंगे। साथ ही साथ मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखेंगे।
इस समय मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र भी अयोध्या में मौजूद हैं। वे ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को संघ प्रमुख के समक्ष मंदिर निर्माण की अब तक की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed