{"_id":"616f1e218de22334491ce03a","slug":"sangh-chief-mohan-bhagwat-will-visit-ramlala-today-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : संघ प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या में, आज करेंगे रामलला के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : संघ प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या में, आज करेंगे रामलला के दर्शन
Wed, 20 Oct 2021 01:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:06 AM IST
सार
संघ के शारीरिक वर्ग में पहुंचे 45 प्रांतों के पदाधिकारियों का करेंगे मार्गदर्शन।
विज्ञापन
RSS CHIEF MOHAN BHAGWAT
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारसेवकपुरम में संचालित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अयोध्या पहुंच गए। देवकाली बाईपास स्थित संघ के कार्यालय साकेत निलयम में वे यही रात्रि विश्राम करेंगे। वह बुधवार सुबह वर्ग में पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन करेंगे। दोपहर में रामलला का दर्शन करने के साथ-साथ राममंदिर निर्माण कार्य भी देखेंगे।
विज्ञापन
कारसेवकपुरम में संघ का पांच दिवसीय शारीरिक अभ्यास वर्ग संचालित है। संघ प्रमुख 20 व 21 अक्तूबर को दो दिनों तक संघ की सभी 45 प्रांत इकाईयों के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। संघ प्रमुख विभिन्न प्रांतों से आए करीब 450 पदाधिकारियों को संबोधित करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रवाद का जागरण करेंगे।
विज्ञापन
संघ कार्यालय पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी ने संभाल रखी है। किसी को भी कार्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। कार्यालय में संघ प्रमुख से सह सरकार्यवाह दतात्रेय होसबाले सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात भी की है।
विज्ञापन
संघ के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहन भागवत बुधवार को रामलला का दर्शन करने जाएंगे। साथ ही साथ मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखेंगे। इस समय मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र भी अयोध्या में मौजूद हैं। वे ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को संघ प्रमुख के समक्ष मंदिर निर्माण की अब तक की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर सकते हैं।