फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sand seal

13 सौ घनमीटर बालू सीज

Tue, 13 Aug 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
sand seal
अयोध्या। रुदौली तहसील के भेलसर-रूदौली मार्ग पर सहकारी शीतगृह में अवैध रूप से रखी 13 सौ घन मीटर बालू को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

राजस्व व खनन अधिकारी ने डंप की गई बालू के खनन स्थल की भी जांच की। अधिकारियों के अनुसार अवैध रूप से भंडारित बालू के लिए सेतु निगम को पत्र भेज जाएगा।
जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह व जिला खनन अधिकारी जेपी दूबे ने भेलसर रुदौली मार्ग पर एक माह पूर्व भंडारण कर रखी गई बालू को निरीक्षण के दौरान पकड़ा।
शीतगृह में डंप बालू रुदौली भेलसर पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के सीआरई वॉल में डालने के साथ खुले बाजार में बेची जा रही थी।
सीआरई वॉल में बालू की भराई किये जाने के संबंध में सेतु निगम के अवर अभियंता मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सीआरई वॉल के निर्माण और इसमें बालू भराई का ठेका गाजियाबाद के एक बिल्डर को मिला है। वह बालू कहां से ला रहा है, इस पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सहकारी शीतगृह में अवैध रूप से खनन कर संग्रहित की गई बालू को सील किया है। जिला खनन अधिकारी जेपी दूबे ने बताया कि सहकारी शीतगृह में 1332 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित की गई बालू सील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से भंडारित बालू तहसील क्षेत्र के मुजेहना व कैथी गांव से अवैध खनन कर लाए जाने की जानकारी मिली है। खनन स्थल का निरीक्षण राजस्व की टीम के साथ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed