फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sample For Corona Test

महिला व दो शव सहित गए 63 नमूने

Mon, 18 May 2020 08:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Sample For Corona Test
अयोध्या। शहर के तिरुपति होटल में क्वारंटीन गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मानापुर निवासी महिला के दूसरे नमूने के साथ ही दो शवों सहित 63 नमूने सोमवार को कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। करीब 40 प्रवासी श्रमिकों की पूल टेस्टिंग कराई गई है। जिन्हें सैंपल लेने के बाद उनके जिलों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व गोसाईगंज के मानापुर निवासी अधेड़ व्यक्ति की पत्नी के साथ मुंबई से वापस आते समय रास्ते में मौत हो गई थी। जिसके शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में होने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया था। बाद में शव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया था। मृतक के साथ करीब 11 घंटे तक रहने वाली पत्नी सहित परिवार के अन्य लोगों को तिरुपति होटल में क्वारंटीन किया गया था। मृतक की पत्नी का नमूना कोरोना जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी पहली रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई थी। जिसका दूसरा सैंपल सोमवार को भेजा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सोमवार को 62 और नमूने भेजे गए हैं। जिनमें जिला अस्पताल में दो शव व दुर्घटना में घायल चार अन्य लोग भी शामिल हैं। वहीं, सोमवार को जिले में भारी संख्या में पहुंच रहे प्रवासी श्रमिकों की पूल टेस्टिंग भी कराई जा रही है। सोमवार को खबर लिखे जाने तक मसौधा फैसलिटी क्वारंटीन से करीब 40 श्रमिकों का नमूना कोरोना जांच के लिए लिया गया था। इनके नमूने लेने के उपरांत इन्हें गंतव्य की ओर रवाना किए जाने की व्यवस्था बनाई गई है। जबकि मेडिकल कॉलेज दर्शननगर से भी सात नमूने भेजे गए हैं। ये सभी लोग भी प्रवासी श्रमरिक ही बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के होटल तिरुपति व शाने अवध में बने क्वारंटीन सेंटर में मरीजों के 52 संपर्क वालों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें तिरुपति में 33 व शाने अवध में 20 लोगों को सोमवार तक रखा गया था। जिनमें से दो का नमूना कोरोना जांच के लिए गया था। शेष का पांच दिन का समय पूर्ण होने का इंतजार किया जा रहा है।
सोमवार को जिले में अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर के मरीज भी लाए जाने के बाद मरीजों की संख्या बढने पर मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह ने मसौधा कोविड एल-1 हॉस्पिटल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीडीओ ने भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के लिए नोडल अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही अन्य मानकों पर भी ध्यान रखने को कहा।

तारुन। ग्राम पंचायत फतेहपुर कमासिन के मजरे इछई तिवारी का पुरवा में कोरोना मरीज मिलने के बाद गांव को सील व सैनिटाइज करने के बाद छह लोगों को क्वारंटीन किया गया है। जबकि रविवार की देरशाम में गांव के सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई तो दस लोगों में लक्षण पाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ बीपी त्रिपाठी ने बताया कि देर शाम 10 लोगों के थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार, खांसी, जुकाम की शिकायत पर उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed