फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   saket college get top 10 institution

साकेत के विधि विभाग को देश के 10 महत्वपूर्ण विधि विभागों में मिला स्थान

Thu, 11 Jul 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
saket college get top 10 institution
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के विधि विभाग को उच्चतर शिक्षा रिव्यू, बंगलौर ने भारत के 10 महत्वपूर्ण विधि विभागों में स्थान दिया है। विगत तीन वर्षों के सर्वे के उपरांत संस्था की लेबल कमेटी ने महाविद्यालय को चुना।
विज्ञापन

उक्त उपलब्धि की सूचना उच्चतर शिक्षा रिव्यू, बंगलौर ने ई-मेल द्वारा महाविद्यालय को प्रेषित की है। बंगलौर की इस संस्था ने पूरे भारत के विधि विभागों/महाविद्यालयों का एक सर्वे कराया जिसमें प्राध्यापकों की योग्यता, पाठ्यक्रम, शोधकार्य, उत्तीर्ण प्रतिशत, छात्रों का प्लेसमेंट, उपलब्धियां, परिसर सुविधाएं आदि को ध्यान में रखकर स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय के विधि विभाग के छात्र जिला न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय तक कार्यरत रहे और वर्तमान में भी कार्यरत हैं। महाविद्यालय के विधि विभागाध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन शुक्ल वर्तमान में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विधि संकाय के संकायाध्यक्ष भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधि विभाग की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष, डॉ. शैलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र एवं सचिव दीपकृष्ण वर्मा ने हर्ष प्रकट किया है। प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि हम इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं, महाविद्यालय अपनी गरिमा से न्याय करते रहे यही हमारा प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed