फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sabarmati Express derailed between Patranga and Dariyabad

अयोध्या : पटरंगा और दरियाबाद के बीच साबरमती एक्सप्रेस हुई बेपटरी, कोई हताहत नहीं

Fri, 04 Feb 2022 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पटरंगा (अयोध्या)
अमर उजाला नेटवर्क, पटरंगा (अयोध्या) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 12:10 AM IST
सार

ट्रेन के चालक ने घटना की सूचना पटरंगा रेलवे स्टेशन मास्टर सहित अन्य उच्च अधिकारियों को दी।

विज्ञापन
Sabarmati Express derailed between Patranga and Dariyabad
हादसे के बाद... - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ-अयोध्या रेल खण्ड पर गुरुवार की रात 21:35 बजे साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी कि पटरंगा रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम गेट नम्बर 125 के पास पटरंगा व दरियाबाद रेलवे स्टेशन के बीच में भवरिहा नाला पुल के समीप ट्रेन बेपटरी हो गई। चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन


ट्रेन के चालक ने घटना की सूचना पटरंगा रेलवे स्टेशन मास्टर सहित अन्य उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर अपनी टीम के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर ने पड़ताल के बाद राहत की सांस ली और उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में अवगत कराया कि कोई जन हानि नहीं हुई है। घटना की जानकारी होने पर पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह भी अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इस बावत पटरंगा स्टेशन मास्टर वीके सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी कि गेट नम्बर 125 के पास बेपटरी हो गई। फिलहाल कोई जनहानि नही हुई है और उच्च अधिकारियों को घटना के विषय में सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed