{"_id":"61fc21b62951fd208546f5f1","slug":"sabarmati-express-derailed-between-patranga-and-dariyabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : पटरंगा और दरियाबाद के बीच साबरमती एक्सप्रेस हुई बेपटरी, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : पटरंगा और दरियाबाद के बीच साबरमती एक्सप्रेस हुई बेपटरी, कोई हताहत नहीं
Fri, 04 Feb 2022 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पटरंगा (अयोध्या)
अमर उजाला नेटवर्क, पटरंगा (अयोध्या)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:10 AM IST
सार
ट्रेन के चालक ने घटना की सूचना पटरंगा रेलवे स्टेशन मास्टर सहित अन्य उच्च अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-अयोध्या रेल खण्ड पर गुरुवार की रात 21:35 बजे साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी कि पटरंगा रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम गेट नम्बर 125 के पास पटरंगा व दरियाबाद रेलवे स्टेशन के बीच में भवरिहा नाला पुल के समीप ट्रेन बेपटरी हो गई। चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
ट्रेन के चालक ने घटना की सूचना पटरंगा रेलवे स्टेशन मास्टर सहित अन्य उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर अपनी टीम के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर ने पड़ताल के बाद राहत की सांस ली और उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में अवगत कराया कि कोई जन हानि नहीं हुई है। घटना की जानकारी होने पर पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह भी अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इस बावत पटरंगा स्टेशन मास्टर वीके सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी कि गेट नम्बर 125 के पास बेपटरी हो गई। फिलहाल कोई जनहानि नही हुई है और उच्च अधिकारियों को घटना के विषय में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन