{"_id":"60d0dc648ebc3e2c5501de3c","slug":"rudauli-mla-and-sdm-visited-flood-affected-villages-faizabad-news-lko583537497","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुदौली विधायक व एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुदौली विधायक व एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू के जलस्तर में बढ़ोतरी से रुदौली तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी के किनारे किसानों की कृषि योग्य भूमि कटान से प्रभावित न हो इसके लिए बाढ़ कार्य खंड द्वारा स्पाइन बांध के द्वारा कटान को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
विधायक रामचंद्र यादव ने उपजिलाधिकारी रुदौली विपिन सिंह के साथ सोमवार को बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बाढ़ कार्य खंड के कार्यों की समीक्षा भी की।
विधायक व एसडीएम ने महंगू का पुरवा, कैथी, सल्लाहपूर, अब्बुपुर, मुजेहना, सरायनासिर आदि गांवों के ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर तहसील प्रशासन को समाधान के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि कटान से बचाव के लिए दो करोड़ 65 लाख की लागत से जिओ बैग व स्पाइन बांध लगाया गया है। जो कटान को रोकने में प्रभावी है।
उम्मीद है इस बार किसानों की कृषि योग्य भूमि के साथ ही प्रभावित गांवों में कटान की स्थिति नहीं उत्पन्न होगी। विधायक ने अख्तियारपुर से नैपुरा जाने वाले सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण किया। वह मार्ग की हालत देख दंग रह गए।
महंगू का पुरवा, कैथी मांझा व मरौचा के ग्रामीणों के आवागमन के लिए रौनाही तटबंध तक जाने जाने मार्ग धंस जाने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने मार्ग को फिर बनाये जाने के निर्देश दिए है।