फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Route of Modi's roadshow decided, target to gather two lakh people

Ayodhya News: मोदी के रोड शो का रूट तय, दो लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य

Mon, 25 Dec 2023 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Route of Modi's roadshow decided, target to gather two lakh people
अयोध्या। 30 दिसंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो का रूट तय हो गया है। एसपीजी से मंत्रणा के बाद प्रशासन व भाजपा के पदाधिकारी अंतिम रूप से इसे फाइनल करेंगे। पीएम की रैली में दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। इसकी तैयारी में सांसद, महापौर व सभी विधायक जुट गए हैं। जिला व महानगर संगठन की भूमिका भी निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन


भाजपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी 30 तारीख को हवाई अड्डा से रोड शो करते हुए आगे बढ़ेंगे। उनका काफिला राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से धर्मपथ पर पहुंचेगा। धर्मपथ से लता मंगेशकर चौक होते हुए रामपथ पर आएंगे। इस पथ पर टेढ़ी बाजार, मोहबरा चौराहा होते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। धर्मपथ और रामपथ पर ही रोड शो के भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार हो रही है। एसपीजी के घेरे में चल रहे पीएम मोदी पर अयोध्या के नागरिकों, साधु-संतों और वेदपाठी बटुकों की ओर से पुष्पवर्षा की जानी है। इस दौरान अन्य कई खास इंतजाम भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


उधर, एयरपोर्ट के लोकार्पण के बाद इसके पास ही मैदान में जनसभा भी होनी है। रोड शो के साथ ही इसकी तैयारी भी चल रही है। इसमें दो लाख की भीड़ जुटाने के लिए सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव और डॉ. अमित सिंह चौहान ने बैठकों व जनसंपर्क का दौर शुरू कर दिया है। महापौर गिरीश पति ने बताया कि शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से योजनाबद्ध तरीके से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को रैली में लाने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। बसों और अन्य छोटे चार पहिया वाहनों से लोगों को लाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव भी सांगठनिक स्तर पर व्यूह रचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री व प्रदेश महामंत्री संगठन आज तैयारियों को परखेंगे
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सोमवार को पीएम मोदी के अयोध्या दौरे की अब तक की तैयारियों को परखेंगे। इसी के साथ सभी जनप्रतिनिधियों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक भी करेंगे। पार्टी के अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय और क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed