फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   route Divert

रामनगरी में भोर से ही नहीं होगा वाहनों का प्रवेश

Sun, 21 Jul 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
route Divert
अयोध्या। सावन मास के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में कांवड़ियों व आम श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला रविवार देर शाम से शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर प्रशासन सतर्क हो गया है। रामनगरी अयोध्या में सभी छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश सोमवार को भोर से ही बंद करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि हाईवे पर कोई असर नहीं रहेगा।
रामनगरी में सावन मास का धार्मिक उल्लास छलक रहा है तो धार्मिक अनुष्ठानों की भी धूम है। सावन के पहले सोमवार पर उमड़ने वाले शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

रविवार शाम से ही रामनगरी में कांवड़ियों का समूह जुटने लगा है। रामनगरी के चौक-चौराहों पर शिवभक्ति में लीन कांवड़ियां समूह में थिरकते नजर आए।
सावन के पहले सोमवार पर गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर, टांडा, बलरामपुर आदि जिलों से कांवड़ियों की टोलियां अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से सरयू जल लेकर कांवड़िया भक्त भोेलेनाथ का अभिषेक करने को निकलेंगे। भक्तों को टोलियां अयोध्या में पहुंचकर सरयू स्नान करती हैं उसके बाद प्रमुख मंदिरों कनक भवन, रामलला, हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ सहित अन्य शिवालयों में पूजन अर्चन करती हैं।

वहीं, देर शाम अयोध्या में कांवड़ियों की भीड़ जुटी तो हर-हर, बम-बम के जयकारे गूंजने लगे। जलाभिषेक-पूजन अर्चन के लिए शिवालयों में तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर खाका तैयार कर लिया है।
सावन के हर सोमवार पर इस तरह होगा रूट डायवर्जन
फैजाबाद शहर से आने वाले वाहन श्रीराम अस्पताल तक जा सकेंगे।
आशिफबाग चौराहे की ओर से आने वाले वाहन विद्याकुंड तिराहे तक जाएंगे।
बूथ नंबर चार से आने वाले वाहन रामघाट चैराहे तक जा सकेंगे।
बहराइच, गोंडा, बलरामपुर से अयोध्या आने वाले वाहन लकड़मंडी चैराहे से हाईवे की ओर जाएंगे।
गोरखपुर, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, रायबरेली, लखनऊ से आने वाले वाहन साकेत पेट्रोल पंप तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed